एसआईआर में बेहतर कार्य के लिए बीएलओ अनिता मंडल सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 66 की बीएलओ अनिता मंडल को एसआईआर के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया है।
गुरुवार को गम्हरिया अंचल कार्यालय में सीओ प्रवीण कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान सीओ ने अनिता मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता सत्यापन कार्य में तत्परता और जिम्मेदारी जरूरी है। उन्होंने अन्य बीएलओ से भी इसी तरह समर्पित होकर कार्य पूरा करने की अपील की।

