इंडस्ट्री–एकेडेमिया कॉन्क्लेव में शामिल हुईं सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीत नयना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जमशेदपुर के रिसर्च एंड कंसल्टेंसी डिवीजन द्वारा आयोजित इंडस्ट्री–एकेडेमिया कॉन्क्लेव 2026 में भाग लिया। कॉन्क्लेव में उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय मजबूत करने, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित करने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में कौशल विकास, साझा अनुसंधान सुविधाओं, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन और युवाओं में उद्यमिता विकसित करने पर जोर दिया गया। डॉ. नीत नयना की सहभागिता को विश्वविद्यालय और उद्योग जगत के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

