Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में पुलिस पर गंभीर आरोप: आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई का मामला, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में पुलिस पर गंभीर आरोप: आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई का मामला, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में पुलिस पर गंभीर आरोप: आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई का मामला, उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: शहर के आजादनगर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी मजहर खान ने उपायुक्त को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर अवैध हिरासत, बेरहमी से मारपीट, नगद रुपये और मोबाइल छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

    अपने आवेदन में मजहर खान ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को उन्हें सूचना मिली कि उनके मित्र शाहिद को आजादनगर थाना पुलिस द्वारा बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के सुबह से ही थाने में बैठाकर रखा गया है और उसके साथ मारपीट की जा रही है। इस सूचना के बाद वे रात करीब 7:30 बजे थाना पहुंचे और पुलिसकर्मियों से विनम्रता पूर्वक अनुरोध किया कि यदि उनके मित्र ने कोई अपराध किया है, तो उसके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाए।

    मजहर खान का आरोप है कि उनके इस अनुरोध से थाना प्रभारी चंदन कुमार नाराज हो गए और उन्हें केबिन में बुलाया। वहां पहुंचते ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और जेब से मोबाइल फोन एवं करीब 2000 रुपये जबरन छीन लिए गए। साथ ही गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया गया कि “नेतागिरी निकाल देंगे” और जान से मारने की धमकी दी गई।

    आरोप के अनुसार, इसके बाद केबिन का दरवाजा बंद कर उन्हें चारों ओर से घेर लिया गया और थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर बेरहमी से लात-घूंसों से मारपीट की। इस दौरान उनके सिर को दीवार से टकरा दिया गया, जिससे वे गिर पड़े। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर मचाने पर किसी तरह उन्हें छोड़ा गया।

    मजहर खान ने इस पूरे मामले को गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन बताते हुए निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा अपनी सुरक्षा की मांग की है।

    इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

    अवैध हिरासत और छिनतई का मामला उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन जमशेदपुर में पुलिस पर गंभीर आरोप: आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में रेल व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यात्रियों की परेशानी को लेकर उठाई आवाज
    Next Article उपनयन संस्कार में गया परिवार, सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.