Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक नम आंख
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक नम आंख

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्रा पंचतत्व में हुए विलीन, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई नेतागण अंतिम यात्रा में हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी को सींचने वाले एवं जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का गुरुवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके बड़े पुत्र नवीन मिश्रा ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा माहौल गमगीन था जहां बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार से पहले स्व. चंद्रशेखर मिश्रा के पार्थिव शरीर को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय लाया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा एवं आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला प्रभारी बबन गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर सम्मानपूर्वक पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने “चंद्रशेखर बाबा अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चंद्रशेखर मिश्रा के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    वहीं, भालूबासा इंद्रानगर स्थित उनके आवास पर भी अंतिम दर्शन के लिए भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनके निधन से हर कोई शोकाकुल था और माहौल गमगीन था। भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ परिसर में चंद्रशेखर मिश्रा के पार्थिव शरीर पर शीतला मंदिर समिति के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

    भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, नंदजी प्रसाद, गुँजन यादव, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, मीरा मुंडा, राजन सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, दुलाल भुइयां, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, पवन अग्रवाल, कल्याणी शरण, टुनटुन सिंह, रीता मिश्रा, गुरदेव सिंह राजा, अप्पा राव, रमेश हांसदा, अनिल मोदी, मुकेश राय, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, पप्पू सिंह, अजय श्रीवास्तव, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, शैलेश गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, सागर राय, पोरेश मुखी, रमेश बास्के, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, शशांक शेखर, सतवीर सिंह सोमू समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूलों में कम उपस्थिति पर उपायुक्त नाराज, आधार-बैंक खाते और आधारभूत सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्दे
    Next Article कोइड़ा हाट में मोबाइल चोरों का आतंक, छह दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ!

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.