Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी की जमात रिजिम चेंज नहीं करा सकती
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राहुल गांधी की जमात रिजिम चेंज नहीं करा सकती

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल गांधी की जमात रिजिम चेंज नहीं करा सकती
    भारत में सत्ता परिवर्तन बैलेट से होता है, बंदूक या अराजकता से नहीं – रघुवर दास

    राहुल गांधी का “वोट चोरी” आंदोलन और उसके साथ खड़े तिलचट्टे, कम्युनिस्ट भारत में रिजिम चेंज का सपना देख रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा। राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों को भी इसी कसौटी पर परखा जाना चाहिए। चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन ऐसे आरोपों के समर्थन में ठोस प्रमाण प्रस्तुत करना और संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से समाधान खोजना भी उतना ही आवश्यक है। केवल झूठे नारों और आरोपों से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता।

    भारत का इतिहास गवाह है कि यहां सत्ता का फैसला जनता बैलेट से करती है। इंदिरा गांधी की तानाशाही का अंत भी बैलेट से ही हुआ था। जो ताकतें हिंसा के बल पर सत्ता चाहती हैं, उनकी जड़ें जनता में नहीं हैं। 1962 में कम्युनिस्टों ने चीन का साथ दिया था। आज जनता उन्हें खारिज कर चुकी है और किसी राज्य में उनकी सरकार नहीं है। माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की दूरदर्शिता से नक्सलवाद की रीढ़ टूट चुकी है।
    तिलचट्टों का आंदोलन शिक्षा सुधार के नाम पर शुरू हुआ, पर देखते-देखते कांग्रेस और वामपंथियों का लटकन बन गया। इसके एजेंडे और फंडिंग पर अब तक कोई स्पष्टता नहीं है। सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स का अचानक जुड़ना भी सवाल खड़े करता है। इसके पीछे विदेशी शक्तियों की साजिश है, यह प्रमाणित हो चुका है।

    रिजिम चेंज का समर्थन सबसे ज्यादा घुसपैठिये और चरमपंथ की राजनीति करने वाले लोग कर रहे हैं। अभी हाल में ही फ्रांस में हुए दंगों में भी यही बात सामने आई है। नक्सलवाद और उग्रवादी हिंसा ने देश के अनेक क्षेत्रों में विकास और शांति के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी की हैं। ऐसे में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली किसी भी हिंसक प्रवृत्ति का विरोध आवश्यक है। साथ ही, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, मतदाता सूची को निष्पक्ष बनाना और किसी भी पात्र मतदाता को उसके अधिकार से वंचित न होने देना भी जरूरी है।

    शाहीन बाग हो या “वोट चोर” का नारा, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने धैर्य और दूरदर्शिता से हर चुनौती का सामना किया। एसआईआर ने देश की संप्रभुता को मजबूत किया है और घुसपैठियों को नागरिकता से वंचित किया है।

    “वोट चोर” का नारा भी “चौकीदार चोर है” की तरह दम तोड़ेगा, क्योंकि मोदी सरकार जीवंत है और जनकल्याणकारी भी।

    लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष, दोनों की जवाबदेही जनता के प्रति है। भारत में सत्ता परिवर्तन का एकमात्र वैध रास्ता मतपत्र है, हिंसा या अराजकता नहीं। अंततः लोकतंत्र की ताकत जनता के विश्वास, संविधान और बैलेट में निहित है।

    ~ रघुवर दास
    (लेखक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल हैं।)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंद्रशेखर मिश्रा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article *भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के निधन पर भाजपा नेता भरत सिंह ने जताया शोक

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.