Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सितंबर में सड़क हादसों ने ली 16 की जान, 12 घायल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सितंबर में सड़क हादसों ने ली 16 की जान, 12 घायल

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सितंबर में सड़क हादसों ने ली 16 की जान, 12 घायल

     

    *जिले के 18 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    जिले में सितंबर माह के दौरान 20 सड़क दुर्घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई, जबकि 12 लोग घायल हुए। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह आंकड़ा सामने आया। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कई निर्देश दिए गए।

     

    जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 16,65,550 रुपये जुर्माना वसूला गया। जिले के चिह्नित 18 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने को कहा गया। चांडिल गोलचक्कर, चिलगू ब्रिज और जामडीह ओवरब्रिज जैसे दुर्घटना संभावित स्थलों पर स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट, संकेतक बोर्ड और रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए गए।

     

    तीतीरबिला सड़क की मरम्मत जल्द पूरी करने तथा सरायकेला-कांड्रा-आदित्यपुर मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया। सड़क किनारे अतिक्रमण, अवैध दुकानों और अनधिकृत पार्किंग हटाने के भी निर्देश दिए गए।

     

    पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने नियमित वाहन जांच, पुलिस गश्ती और ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई करने को कहा। गति सीमा के संकेतक लगाने तथा सड़क पर अनावश्यक कटिंग रोकने पर भी जोर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 13 वाहनों का ब्योरा दर्ज
    Next Article करवा चौथ पर चांद की ‘नो एंट्री’, बादल बने प्रेम कहानी के विलेन!

    Related Posts

    ग्रामसभा की अनुमति के बिना सीएसआर कार्य हुआ तो होगा विरोध: मुखिया

    October 29, 2026

    चयनित बाल वैज्ञानिकों से जिला पदाधिकारी ने किया संवाद

    October 29, 2026

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या परिसर में पीपल की टहनी गिरी, बाल-बाल बचे शिक्षक व छात्र-छात्राएं

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्रामसभा की अनुमति के बिना सीएसआर कार्य हुआ तो होगा विरोध: मुखिया

    चयनित बाल वैज्ञानिकों से जिला पदाधिकारी ने किया संवाद

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या परिसर में पीपल की टहनी गिरी, बाल-बाल बचे शिक्षक व छात्र-छात्राएं

    अनिल कुमार झा बने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी, 450 मतों से दी सर्वेश कुमार को शिकस्त ।

    खोदावंदपुर में जमुना बस और हाइवा में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

    दो निर्वाचन क्षेत्रों में राजद की जीत पर तेघड़ा में जश्न, गोरेलाल बाबा के नेतृत्व में मनी खुशियां

    बारिश से रवि की खेती को मिलेगी रफ्तार, गेहूं की बेहतर पैदावार होने की जगह उम्मीद

    संत जूड्स विद्यालय में विशेष ईएनटी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन, 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं

    करवा चौथ पर चांद की ‘नो एंट्री’, बादल बने प्रेम कहानी के विलेन!

    सितंबर में सड़क हादसों ने ली 16 की जान, 12 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.