Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो निर्वाचन क्षेत्रों में राजद की जीत पर तेघड़ा में जश्न, गोरेलाल बाबा के नेतृत्व में मनी खुशियां
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    दो निर्वाचन क्षेत्रों में राजद की जीत पर तेघड़ा में जश्न, गोरेलाल बाबा के नेतृत्व में मनी खुशियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दो निर्वाचन क्षेत्रों में राजद की जीत पर तेघड़ा में जश्न, गोरेलाल बाबा के नेतृत्व में मनी खुशियां

    अनिल कुमार झा और डॉ. संजीव कुमार की जीत पर गुलाल लगाकर बांटी मिठाइयां, आतिशबाजी कर दी बधाई

    बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    दरभंगा स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजद की जीत से उत्साहित तेघड़ा के राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जश्न मनाया। राजद नेता सह एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल बाबा के नेतृत्व में दर्जनों नेताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाईं और आतिशबाजी कर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा तथा पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    इस अवसर पर विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल बाबा ने कहा कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में राजद की शानदार जीत भाजपा की निराशा और हताशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। चुनाव में वोट की कथित लूट जैसे मुद्दों के प्रति भी लोग जागरूक हो चुके हैं। आने वाले समय में बिहार की जनता सामाजिक न्याय की ताकत को और मजबूत करेगी तथा राज्य के चौमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
    जश्न में राजद नेता सोनेलाल यादव, सत्यम कुमार मिश्रा, ऋषि कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल परिषद सदस्य अमरेंद्र कुमार उर्फ करू, प्रेमचंद सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने दोनों विजयी नेताओं को बधाई देते हुए जीत पर खुशी जताई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारिश से रवि की खेती को मिलेगी रफ्तार, गेहूं की बेहतर पैदावार होने की जगह उम्मीद
    Next Article खोदावंदपुर में जमुना बस और हाइवा में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

    Related Posts

    कार्तिक उरांव की जयंती पर विधायक सविता महतो ने किया नमन

    October 29, 2026

    एनएच-33 पर ट्रक और दो ट्रेलरों में भिड़ंत, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

    October 29, 2026

    जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित, बेहतर व्यवस्था के लिए

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कार्तिक उरांव की जयंती पर विधायक सविता महतो ने किया नमन

    एनएच-33 पर ट्रक और दो ट्रेलरों में भिड़ंत, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित, बेहतर व्यवस्था के लिए

    यूसीआईएल में 7 करोड़ भुगतान के बाद भी दवा संकट, मरीज परेशान

    गोलमुरी बैंक डकैती के बाद बैंकों की सुरक्षा बढ़ाने में जुटी पुलिस, एसबीआई और इंडियन बैंक का निरीक्षण

    करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, मंदिरों और सभागारों में सुनी कथा

    *एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जलुकी, पेरेन में परामर्श बैठक आयोजित,*

    ग्रामसभा की अनुमति के बिना सीएसआर कार्य हुआ तो होगा विरोध: मुखिया

    चयनित बाल वैज्ञानिकों से जिला पदाधिकारी ने किया संवाद

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या परिसर में पीपल की टहनी गिरी, बाल-बाल बचे शिक्षक व छात्र-छात्राएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.