Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खोदावंदपुर में जमुना बस और हाइवा में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे चालक व खलासी
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    खोदावंदपुर में जमुना बस और हाइवा में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 29, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खोदावंदपुर में जमुना बस और हाइवा में जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे चालक व खलासी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक के समीप गुरुवार की सुबह बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच-55 पर जमुना ट्रैवल्स की बस और हाइवा ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये. हालांकि, संयोगवश दोनों वाहनों के चालक और खलासी सुरक्षित बच गये. आसपास मौजूद लोगों को भी कोई नुकसान नहीं हुआ. मिली जानकारी के अनुसार जमुना ट्रैवल्स की बस बीआर28पी 3351 दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक के समीप सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान ओवरटेक करने के क्रम में हाइवा ट्रक बीआर52जी 6995 ने जोरदार टक्कर बस में मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के दर्जनों लोग घटनास्थल पर जुट गये. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलने पर खोदावंदपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की. बताया जाता है कि बाद में दोनों वाहन मालिकों के बीच बातचीत के बाद आपसी सहमति से मामले का निपटारा कर लिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो निर्वाचन क्षेत्रों में राजद की जीत पर तेघड़ा में जश्न, गोरेलाल बाबा के नेतृत्व में मनी खुशियां
    Next Article अनिल कुमार झा बने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी, 450 मतों से दी सर्वेश कुमार को शिकस्त ।

    Related Posts

    कार्तिक उरांव की जयंती पर विधायक सविता महतो ने किया नमन

    October 29, 2026

    एनएच-33 पर ट्रक और दो ट्रेलरों में भिड़ंत, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

    October 29, 2026

    जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित, बेहतर व्यवस्था के लिए

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कार्तिक उरांव की जयंती पर विधायक सविता महतो ने किया नमन

    एनएच-33 पर ट्रक और दो ट्रेलरों में भिड़ंत, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित, बेहतर व्यवस्था के लिए

    यूसीआईएल में 7 करोड़ भुगतान के बाद भी दवा संकट, मरीज परेशान

    गोलमुरी बैंक डकैती के बाद बैंकों की सुरक्षा बढ़ाने में जुटी पुलिस, एसबीआई और इंडियन बैंक का निरीक्षण

    करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, मंदिरों और सभागारों में सुनी कथा

    *एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जलुकी, पेरेन में परामर्श बैठक आयोजित,*

    ग्रामसभा की अनुमति के बिना सीएसआर कार्य हुआ तो होगा विरोध: मुखिया

    चयनित बाल वैज्ञानिकों से जिला पदाधिकारी ने किया संवाद

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या परिसर में पीपल की टहनी गिरी, बाल-बाल बचे शिक्षक व छात्र-छात्राएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.