Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चयनित बाल वैज्ञानिकों से जिला पदाधिकारी ने किया संवाद
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति शिक्षा समस्तीपुर

    चयनित बाल वैज्ञानिकों से जिला पदाधिकारी ने किया संवाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चयनित बाल वैज्ञानिकों से जिला पदाधिकारी ने किया संवाद
    बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो

    32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बेगूसराय जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित बाल वैज्ञानिकों से जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया तथा आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

    उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 1 से 3 नवंबर 2026 तक माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, उलाव, बेगूसराय में निर्धारित है। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी बेगूसराय जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    इस अवसर पर तृप्ति कुमारी, मध्य विद्यालय लखनपट्टी; सलोनी कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय करुणापार; माही कुमारी, मध्य विद्यालय बीहट; श्लोक सिंह, बीआरडीएबी, बेगूसराय; रूही कुमारी, बीपी इंटर स्कूल, बेगूसराय; काव्य मस्करा, माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, बेगूसराय; तथा सोनाक्षी राज एवं आराध्या चौधरी, उड़ान इंटरनेशनल स्कूल, बेगूसराय सहित अन्य उपस्थित बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

    बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है। इसमें 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भाग लेते हैं। इस मंच के माध्यम से बच्चों को अपने आसपास की समस्याओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझने, उनका अध्ययन करने तथा समाधान के लिए नवीन विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।

    बेगूसराय जिले के लिए यह गौरव की बात है कि चौथी बार राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन जिले में किया जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित बाल वैज्ञानिक अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या परिसर में पीपल की टहनी गिरी, बाल-बाल बचे शिक्षक व छात्र-छात्राएं
    Next Article ग्रामसभा की अनुमति के बिना सीएसआर कार्य हुआ तो होगा विरोध: मुखिया

    Related Posts

    एनएच-33 पर ट्रक और दो ट्रेलरों में भिड़ंत, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

    October 29, 2026

    जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित, बेहतर व्यवस्था के लिए

    October 29, 2026

    यूसीआईएल में 7 करोड़ भुगतान के बाद भी दवा संकट, मरीज परेशान

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनएच-33 पर ट्रक और दो ट्रेलरों में भिड़ंत, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित, बेहतर व्यवस्था के लिए

    यूसीआईएल में 7 करोड़ भुगतान के बाद भी दवा संकट, मरीज परेशान

    गोलमुरी बैंक डकैती के बाद बैंकों की सुरक्षा बढ़ाने में जुटी पुलिस, एसबीआई और इंडियन बैंक का निरीक्षण

    करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, मंदिरों और सभागारों में सुनी कथा

    *एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जलुकी, पेरेन में परामर्श बैठक आयोजित,*

    ग्रामसभा की अनुमति के बिना सीएसआर कार्य हुआ तो होगा विरोध: मुखिया

    चयनित बाल वैज्ञानिकों से जिला पदाधिकारी ने किया संवाद

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या परिसर में पीपल की टहनी गिरी, बाल-बाल बचे शिक्षक व छात्र-छात्राएं

    अनिल कुमार झा बने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी, 450 मतों से दी सर्वेश कुमार को शिकस्त ।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.