Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रामसभा की अनुमति के बिना सीएसआर कार्य हुआ तो होगा विरोध: मुखिया
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    ग्रामसभा की अनुमति के बिना सीएसआर कार्य हुआ तो होगा विरोध: मुखिया

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रामसभा की अनुमति के बिना सीएसआर कार्य हुआ तो होगा विरोध: मुखिया

     

     

    *यूसिल प्रबंधन को चेतावनी, खनन प्रभावित डोमजूडी पंचायत की उपेक्षा पर उठाए सवाल, विकास योजनाओं में ग्रामीणों की भागीदारी और हक सुनिश्चित करने की मांग*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका

     

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत यूसीआईएल के नरवापहाड़ में आयोजित बैठक में डोमजूडी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू ने सीएसआर विकास कार्यों में पंचायत की कथित उपेक्षा पर प्रबंधन को घेरा। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर खनन प्रभावित ग्रामीणों के लिए बुनियादी सुविधाएं और जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता से लागू करने की मांग की।

     

    मुखिया ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद डोमजूडी पंचायत में अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। सीएसआर के नाम पर योजनाएं बनाने से पहले ग्रामीणों की वास्तविक जरूरतों को समझना और उन्हें विकास का लाभ देना जरूरी है।

     

    उन्होंने दोटूक चेतावनी दी कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना पंचायत क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया जाना चाहिए। योजनाओं को ग्रामीणों की सहमति, ग्रामसभा के अधिकारों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के अनुरूप ही लागू किया जाए। इन प्रक्रियाओं की अनदेखी कर काम थोपने की कोशिश हुई, तो इसका विरोध किया जाएगा।

     

    मुखिया ने प्रबंधन से ग्रामसभा की भूमिका का सम्मान करने और खनन प्रभावित परिवारों के हितों को सीएसआर योजनाओं में प्राथमिकता देने की मांग की। बैठक में डोमजूडी के उपमुखिया जयगोपाल दास सहित विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचयनित बाल वैज्ञानिकों से जिला पदाधिकारी ने किया संवाद
    Next Article *एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जलुकी, पेरेन में परामर्श बैठक आयोजित,*

    Related Posts

    एनएच-33 पर ट्रक और दो ट्रेलरों में भिड़ंत, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

    October 29, 2026

    जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित, बेहतर व्यवस्था के लिए

    October 29, 2026

    यूसीआईएल में 7 करोड़ भुगतान के बाद भी दवा संकट, मरीज परेशान

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनएच-33 पर ट्रक और दो ट्रेलरों में भिड़ंत, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित, बेहतर व्यवस्था के लिए

    यूसीआईएल में 7 करोड़ भुगतान के बाद भी दवा संकट, मरीज परेशान

    गोलमुरी बैंक डकैती के बाद बैंकों की सुरक्षा बढ़ाने में जुटी पुलिस, एसबीआई और इंडियन बैंक का निरीक्षण

    करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, मंदिरों और सभागारों में सुनी कथा

    *एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जलुकी, पेरेन में परामर्श बैठक आयोजित,*

    ग्रामसभा की अनुमति के बिना सीएसआर कार्य हुआ तो होगा विरोध: मुखिया

    चयनित बाल वैज्ञानिकों से जिला पदाधिकारी ने किया संवाद

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या परिसर में पीपल की टहनी गिरी, बाल-बाल बचे शिक्षक व छात्र-छात्राएं

    अनिल कुमार झा बने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी, 450 मतों से दी सर्वेश कुमार को शिकस्त ।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.