राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के सांसपुर स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर में मजदूरों का गुस्सा सोमवार को भड़क उठा । सी टी सी में लगभग 1 साल से अधिक से 262 मजदूरों को बेरोजगार कर दिया गया है वही मजदूरों के 25 दिन का वेतन भी आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा भुगतान नहीं किया गया है। स्थानीय मजदूरों को नौकरी नहीं दी जा रही है जिससे भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदीप भुइया के नेतृत्व में मजदूरों ने सोमवार को जोरदार धरना प्रदर्शन गेट के जाम कर दिया गया हे। राज्य सरकार ने सीटीसी के निर्माण के समय ही वादा किया गया…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका के अंचल अधिकारी निकिता बाला के निर्देश पर मंगलवार को तेतला पंचायत के तुरी मौजा में तीन लोगों द्वारा अलग अलग जगहों पर अतिक्रमण किए गए सरकारी जमीन को प्रशासन के द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में बुलडोजर चलाकर खाली कराया गया। तीनो जगह पर क्रमशः रंजीत मिश्रा खाता न 190, प्लॉट न 817, थाना न 1364, जमशेदपुर रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड खाता न 190, प्लॉट न 790, थाना न 1364, मनोज कुमार सिंह खाता न 190, प्लॉट न 790, थाना न 1364 द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर अलकतरा मिक्चर प्लांट आदि बैठाया गया…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तिरिलडीह पोटका 1 के छात्रा देवला मांझी का एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन किया गया है। मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक झरना कुमार ने छात्रा देवला मांझी को मिठाई खिलाकर उसके हौसले को अफजाई किया। उन्होंने कहा मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि प्रतिवर्ष यहां के बच्चे प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण हो। मौके पर सहायक शिक्षक गुलाबी महतो, नीलमणि लोध उपस्थित थे।
राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल रेलवे स्टेशन मे हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी लगातार 7दिनो से नही आने से भड़क रहा क्षेत्रवासियों का आक्रोश।क्षेत्रवासियों ने कहा कि ओडिशा के लौहांचल क्षेत्र जोड़ा,बड़बिल, बोलानी, गुवाली आदि क्षेत्रो का लाइफलाइन कहे जाने वाली ट्रेन हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी जो बीते तीन वर्षो से भी अधिक समय से घंटो लेट चलते आ रही है। पूर्व मे जनशताब्दी सप्ताह मे एक दो दिन बड़बिल आना रद्द रहता था,परंतु वर्तमान समय मे लगातार 7 दिनो से बड़बिल नही आ रही ,बड़बिल तक के टिकट होने के वावजूद कभी रेल यात्री बड़ा जामदा तो कभी नोवामुंडी तो कभी टाटानगर…
आदित्यपुर प्रशासन की क्षमता पर प्रश्नचिह्न अपराधियों के हौसले बुलंद, अपराध को रोकने आदित्यपुर पुलिस पूरी तरह है विफल राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में मंगलवार सुबह अपराधियों ने बेखौफ अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सुबह करीब 6:55 बजे स्कूटी सवार तीन अपराधियों ने भाजपा नेता सपन दास के आवास को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि चली गोलियां खिड़की के लोहे के ग्रिल में जाकर फंस गईं, जिससे घर के अंदर मौजूद परिवार…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को स्टार प्रचारक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। अर्जुन मुंडा भारतीय राजनीति के एक सशक्त, अनुभवी और जनप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनका लंबा प्रशासनिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनता से गहरा जुड़ाव उन्हें एक प्रभावशाली प्रचारक बनाता है। वे न केवल एक कुशल रणनीतिकार हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने की उनकी क्षमता…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड के मधुआबेड़ा गांव में आज रविवार को भारी बारिश होने के वावजूद भक्तो में उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और माता को अच्छे तरीके से भ्रमण कराया गया जहाँ भक्तों ने जगह जगह माता का स्वागत किया बारिश में भींग भींग कर भक्तों ने जुमते नाचते माता का किया विसर्जन l विसर्जन जुलुस में काफ़ी संख्या में महिला पुरुष भी शामिल थी विसर्जन गाजे-बाजे के साथ अपने नजदीकी के नदी सुवर्ण रेखा नदी में किया गया। प्रतिमा विसर्जन के पूर्व मंडपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी, जहां माता को सिंदूर दान की रस्म…
राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा थाना पुलिस द्वारा आज बहरागोड़ा +2 उच्च विद्यालय परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नशा एवं अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने विशेष रूप से…
आदिवासियों के हक और पहचान की लड़ाई को लेकर गांव-गांव कर रहे जनसंपर्क राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के असम विधानसभा चुनाव अभियान में पोटका विधायक संजीव सरदार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे असम के विभिन्न गांवों में पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान एवं पहचान के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। गांव-गांव पहुंचकर कर रहे जनसंपर्क विधायक संजीव सरदार असम के कई क्षेत्रों में लगातार दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों एवं चाय बागान श्रमिकों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे…
राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत गम्हरिया के वार्ड संख्या छह स्थित शिवपुरी कॉलोनी शिव मंदिर के समीप लगाया गया बिजली का पोल अपना जगह छोड़ कर पूरी तरह झुक गया है। बिजली तार के ही बल पर टिके इस पोल को देख आसपास के लोग किसी अप्रिय हादसे को लेकर आशंकित हैं। स्थानीय कॉलोनीवासियों ने बताया कि मंदिर में दिनभर लोगों का आना जाना लगा रहता है। साथ ही, कॉलोनी के बच्चे अक्सर यहां खेलते रहते हैं। पूरी तरह झुका यह पोल किसी भी समय तेज आंधी और हवा के कारण गिर सकता है जिससे बड़ी हादसा…
