राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तिरिलडीह पोटका 1 के छात्रा देवला मांझी का एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन किया गया है। मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक झरना कुमार ने छात्रा देवला मांझी को मिठाई खिलाकर उसके हौसले को अफजाई किया। उन्होंने कहा मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि प्रतिवर्ष यहां के बच्चे प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण हो। मौके पर सहायक शिक्षक गुलाबी महतो, नीलमणि लोध उपस्थित थे।

