Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नव देवी सम्मान समारोह में नारी शक्ति का सम्मान
    Headlines खबरें राज्य से धर्म पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    नव देवी सम्मान समारोह में नारी शक्ति का सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नव देवी सम्मान समारोह में नारी शक्ति का सम्मान
    बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाली दर्जनों महिलाओं को नवरात्र के अवसर पर नव देवी सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। नगर परिषद तेघड़ा के वार्ड संख्या 4 स्थित आदर्श पूजा समिति, पुरानी ब्लॉक के पूजा स्थल पर आयोजित समारोह में नारी शक्ति के योगदान को नमन किया गया।
    भारत की संस्कृति में नारी को त्याग, समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। माता सीता का त्याग, मां लक्ष्मी की समृद्धि और मां सरस्वती का ज्ञान नारी के विविध स्वरूपों को दर्शाता है। ऐसे में प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान करना देवी आराधना के साथ नारी शक्ति के प्रति आदर प्रकट करने का माध्यम बना। समारोह ने महिलाओं के आत्मसम्मान, प्रतिभा और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।
    इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवासी स्वरूप की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन ठाकुर ने किया जबकि
    संचालन सत्यजीत सोनू ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीपीआरओ संगीता कुमारी, ब्रह्माकुमारी आशा बहन, ताइक्वांडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रेया रानी, कामिनी कुमारी, सुनीता झा , शालिनी देवी, डॉ रेखा कुमारी, शिक्षिका रेनू कुमारी के अलावे दर्जनों महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मदेव पासवान, अमित कुमार, सरोज राय भीम कुमार, मंजीत मिश्रा आदि मौजूद थे।समारोह ने नवरात्र के आध्यात्मिक संदेश के साथ नारी सम्मान और सशक्तीकरण की प्रेरणा दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमां कालरात्रि की पूजा के साथ दुर्गोत्सव चरम पर, पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु।
    Next Article कैलाश नगर दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    October 17, 2026

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    October 17, 2026

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    कैलाश नगर दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    नव देवी सम्मान समारोह में नारी शक्ति का सम्मान

    मां कालरात्रि की पूजा के साथ दुर्गोत्सव चरम पर, पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु।

    *सेवा मुक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर से कार्य ले रहा शिक्षा विभाग*

    जयनगर मनोकामना दुर्गा मंदिर में सायंकालीन महा आरती में उमर रही श्रद्धालुओं की भीड़।

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव,

    सेंट ज्यूड्स विद्यालय में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया गया दुर्गा पूजा महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.