Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव,
    Uncategorized खबरें राज्य से धर्म पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव,

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव,
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    खोदावंदपुर/बेगूसराय। सागी पंचायत स्थित सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल नारायणपुर परिसर में नवरात्रि उत्सव एवं विजयादशमी के अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एस के सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोक पाठ, विभिन्न प्रतियोगिताओं और डांडिया नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में नवरात्रि के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए निदेशक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि लोग नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करते हैं और दसवें दिन विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाते हैं. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया था.
    विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. संस्कृत श्लोक पाठ एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ डांडिया नृत्य ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर उत्सवी माहौल में सराबोर रहा. अंत में निदेशक एसके सिंह ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेंट ज्यूड्स विद्यालय में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया गया दुर्गा पूजा महोत्सव
    Next Article जयनगर मनोकामना दुर्गा मंदिर में सायंकालीन महा आरती में उमर रही श्रद्धालुओं की भीड़।

    Related Posts

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    October 17, 2026

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    October 17, 2026

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    कैलाश नगर दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    नव देवी सम्मान समारोह में नारी शक्ति का सम्मान

    मां कालरात्रि की पूजा के साथ दुर्गोत्सव चरम पर, पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु।

    *सेवा मुक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर से कार्य ले रहा शिक्षा विभाग*

    जयनगर मनोकामना दुर्गा मंदिर में सायंकालीन महा आरती में उमर रही श्रद्धालुओं की भीड़।

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव,

    सेंट ज्यूड्स विद्यालय में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया गया दुर्गा पूजा महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.