राष्ट्र संवाद-संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल रेलवे स्टेशन मे हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी लगातार 7दिनो से नही आने से भड़क रहा क्षेत्रवासियों का आक्रोश।क्षेत्रवासियों ने कहा कि ओडिशा के लौहांचल क्षेत्र जोड़ा,बड़बिल, बोलानी, गुवाली आदि क्षेत्रो का लाइफलाइन कहे जाने वाली ट्रेन हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी जो बीते तीन वर्षो से भी अधिक समय से घंटो लेट चलते आ रही है। पूर्व मे जनशताब्दी सप्ताह मे एक दो दिन बड़बिल आना रद्द रहता था,परंतु वर्तमान समय मे लगातार 7 दिनो से बड़बिल नही आ रही ,बड़बिल तक के टिकट होने के वावजूद कभी रेल यात्री बड़ा जामदा तो कभी नोवामुंडी तो कभी टाटानगर आदि से अन्य साधनो से हजारों रूपये खर्च कर बड़बिल तक आ रहे है। क्षेत्र के लाइफलाइन ट्रेन हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी के दुदर्शा पर क्षेत्र के सासंद, विधायक, समेत जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल उठना आरंभ हो गया ,अब देखना यह है,कि सासंद, विधायक महोदय इस ज्वलंत मुद्दों को उठाऐ या यु ही चुप रहेगे।

