जुड़ी में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई मां दुर्गा की आराधना
*पल्ली मंगल समिति के पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
पल्ली मंगल समिति, जुड़ी की ओर से आयोजित श्री श्री शारदीय दुर्गापूजा महोत्सव के तहत शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु जुड़ी बड़ा तालाब से विधि-विधान के साथ जल लेकर पहुंचे। इसके बाद कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू की गई।
कलश यात्रा में हरमोहन गोप, पीयूष गोस्वामी, मधुसुदन भट्टाचार्य, अर्जुन भट्टाचार्य, सुदीप भट्टाचार्य, गोपाल साहू, गोविंदा साहू, नरसिंग गोप, सुधीर सरदार, रिक चटर्जी, बबलू गोप, देबाशीष भट्टाचार्य, स्नेहाशीष भट्टाचार्य, संजय गोप, बिकास गोप, गुणाधर पैरा और अभिषेक चटर्जी समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

