*परम्परा : दुर्गापूजा के साथ मनसा पूजा का आयोजन आज*
पोटका के शंकरदा में निकलेगी मां मनसा की मंगल कलश व झापान यात्रा
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
पोटका के शंकरदा गांव में श्री श्री सार्वजनिक मनसा पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार को पारंपरिक मनसा पूजा का आयोजन होगा। इस वर्ष दुर्गापूजा और मनसा पूजा एक साथ होने से गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल है।
सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, आश्विन महीने की संक्रांति, जिसे डाक संक्रांति भी कहा जाता है, के अवसर पर मां मनसा का मंगल कलश लाया जाता है। इसके साथ सपेरों के रथ के रूप में प्रसिद्ध विशाल झापान यात्रा भी निकाली जाती है। इस वर्ष यह आयोजन महासप्तमी के दिन होगा।
गांव की जाग्रत देवी विषहरी मां मनसा की पूजा को लेकर समिति के सदस्यों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल ने कहा कि इस बार दुर्गापूजा और मनसा पूजा एक साथ होने के बावजूद दोनों आयोजन पूरी भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न कराए जाएंगे।

