राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व का समापन रविवार को सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाकवि विद्यापति रचित भगवती वंदना “जय-जय भैरवी” की प्रस्तुति से हुई, जिसे शंकर नाथ झा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद स्निग्धा झा ने विद्यापति के गीतों की प्रस्तुति दी और भगवती गीत पर आधारित सामूहिक भाव नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में पंडित विपिन झा द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया तथा मंच पर उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड में तेजी से बढ़ती रंगदारी, हत्या, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सांसद श्री महतो ने कहा कि रांची से लेकर जमशेदपुर और पूरे झारखंड में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। खुलेआम रंगदारी मांगी जा रही है, हत्याएँ हो रही हैं और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने मानगो क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अखाड़ा समितियों ने सफाई, बिजली, पेयजल और जुलूस मार्गों की व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं मेयर के समक्ष रखीं। मेयर सुधा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि पर्व के दौरान विशेष सफाई अभियान, जुलूस मार्गों की सफाई और जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग से समन्वय कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। जादूगोड़ा और आसपास के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने के कारण ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड लगा दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों के लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंपों में ईंधन नहीं मिलने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लोग घर से निकलते समय इस चिंता में रहते हैं कि रास्ते में कहीं पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया तो वाहन फंस सकता…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:रामनवमी महोत्सव की तैयारी और सफलता को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति, जमशेदपुर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन सभागार में सम्पन्न हुई। समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 163 लाइसेंसी एवं 12 गैर-लाइसेंसी अखाड़ा समितियों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी महोत्सव को सनातन परंपराओं के अनुरूप भव्यता और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अखाड़ों द्वारा भव्य शोभायात्राएँ निकाली जाएँगी। अखाड़ों की शोभायात्रा सह विसर्जन 28 मार्च 2026 को सम्पन्न होगा। आयोजन को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।प्रखंड के कमलपुर में बैल के घर में घुसकर खाने की शिकायत करने पहुंची महिला की पड़ोसी द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई। पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया में भर्ती कराया गया है। इस बावत मिली जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार की रात कमलापुर की रहने वाली शेफाली कैवर्त के घर में अचानक पड़ोसियों का बैल घुस गया और घर में रखे खाना को खा गया। महिला द्वारा इसकी शिकायत जब पड़ोसियों से की गई तो बैल को हटाने के बजाय तीन लोग भूसैल दत्ता, पंकज दत्ता…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के 138वें जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को गम्हरिया स्थित रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में ‘कृष्टि-दीपा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से सत्संग आश्रम देवघर से गुरु परिवार के पूजनीय बिंकी दा तथा डॉ. अनिंद्यादूती चक्रबर्ती उपस्थित थे। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रातःकाल में सर्वप्रथम प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद पूजा अर्चना कर प्रवचन का आयोजन किया गया जिसमें देवघर से आए गुरुओं द्वारा ठाकुर अनुकूल चन्द्र की जीवनी और उनके उपदेशों को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: चांडिल थाना परिसर में सोहराई, रामनवमी व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा की अध्यक्षता में हुई .मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी शेखर हांसदा,भी उपस्थित थे. बैठक में लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी अखाड़ा के लिए जुलूस रूट को लेकर चर्चा की गई. साथ ही चांडिल बस स्टैंड के समीप नली का बदबूदार बहता गंदा पानी की सफाई पर भी चर्चा हुई, वहीं ईद को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गयी. शराबी व हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जायेगी. अखाड़ा समिति के सदस्यों व पंचायत…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : प्रखंड के जुड़ी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में जेएफसीए जुड़ी के तत्वावधान में नॉक आउट फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दुर्गा इंटरप्राइजेज की टीम ने सौम्या इलेवन को हरा प्रतियोगिता की विजेता टीम बनी .फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर सौम्या की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया निर्धारित छह ओवर में दुर्गा इंटरप्राइजेज की टीम ने चार विकेट खोकर 76 रन बनाए .लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौम्या इलेवन की टीम 70 रन ही बना पाई .फाइनल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दुर्गा इंटरप्राइजेज की टीम के जयेश एवं…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने रविवार को प्रखंड के तेतला में कुल 4 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। शिलान्यास की गई योजनाओं में झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण विभाग योजना मद से गितिगोडा भवन निर्माण (लागत 3.05 करोड़ रुपये) तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पावरु चौक से चारडीहा तक 1.240 किमी सड़क निर्माण (लागत 1.10 करोड़ रुपये) शामिल है। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग…
