राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीते दिनों हरियाणा के गुड़गांव में मजदूरी करने के दौरान झारखंड के मृत मज़दूरों के परिजनों को केंद्र सरकार की ओर से सहायता प्रदान किया गया। कांड्रा स्थित फॉर सीजन रिसोर्ट में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रति परिवार 40 लाख रुपए का चेक सौंपा। साथ ही, दो परिवारों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने मजदूरी करने गए छह मज़दूरों की मौत पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्दांत घटना से भाजपा परिवार काफी ज्यादा दु:खी है। कहा कि अब मृतकों के परिजनों के लिए आगे का जीवन काफी कठिन हो सकता है। उनके बाल बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य आवश्यक जरूरत को देखते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा 40-40 लाख रुपए सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, दो मृतक के परिजनों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए हैं ताकि उनके परिवार को भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

