Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वशासन व्यवस्था के तहत भूमिक समाज का गम्हरिया में बैठक आयोजित
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    स्वशासन व्यवस्था के तहत भूमिक समाज का गम्हरिया में बैठक आयोजित

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 8, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत अंतर्गत बलरामपुर मौजा में भूमिज स्वशासन व्यवस्था के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भूमिज समाज के प्रमुख युधिष्ठिर सरदार ने किया। बैठक में काफी संख्या में भूमिज समाज के महिला व पुरुष शामिल हुए। इस मौके पर युधिष्ठिर सरदार ने कहा कि सभी जनजातियों में भूमिजों का स्वशासन व्यवस्था सबसे पुरानी है। वर्तमान समय में भी भूमिजों के स्वशासन व्यवस्था की अनुसरण से समाज और देश को लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि भूमिज समाज का अधिकतर मामला न्यायालय में नहीं जाता है। यह भूमिज समाज के लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है। इस व्यवस्था को कायम रखने में गांव के हातु मुड़ा, नाया, देवरी और डाकुवा की अहम भूमिका है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बलरामपुर मौजा में भूमिज स्वशासन व्यवस्था के संचालन हेतु कमेटी का गठन किया गया। उक्त कमेटी में हातु मुड़ा के रूप में घनश्याम सरदार, नाया हाडीराम सरदार, देवरी रवि सरदार तथा डाकुवा सिद्धू सिंह मुंडा को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से गणेश सरदार, रवि सरदार, राम सरदार, मोनो सरदार, फागु सरदार, हारू सरदार समेत काफी संख्या में भूमिज समाज के सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुड़गांव में मृत मज़दूरों के परिजन को मंत्री संजय सेठ सौंपा सहायता राशि का चेक
    Next Article परसुडीह में बड़ी वारदात टली, पुलिस ने 4 अपराधी दबोचे

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.