राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पोटका के तत्वावधान में पूर्व की भांति इस वर्ष भी सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान सह मिलन समारोह शुक्रवार को मध्य विद्यालय पोटका में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार व विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त हुए 18 शिक्षकों एवं संघ में योगदान दिए 35 सहायक आचार्य को माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने मौके पर कहा कि संघ की पोटका…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। 11 करोड़ रुपए के लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र( सी एच सी) भवन पोटका के हवा में गिरने की जांच की मांग को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा(जे के एल एम) कि ओर से पोटका प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। इस धरना में पोटका विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी भागीरथी हंसदा, घाटशिला के पूर्व प्रत्याशी राम दास मुर्मू, फनी भूषण महतो, दिनेश महतो, पूनम महतो, जालिम मारदी, बिमल महतो, विनोद स्वासी, शंकर भगत, मंगल करुआ, उज्जवल महतो, राजा कालिंदी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। धरना में मुख्य रूप से…
पेसा के तहत स्वशासन को मिलेगा बल, भूमिज समाज की बैठक में जागरूकता पर जोर ग्रामसभा बनेगी सबसे बड़ी ताकत – संजीव सरदार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : सिंहभूम, मानभूम, बराहभूम एवं धालभूम क्षेत्र में भूमिज समाज की पारंपरिक हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुआ स्वशासन व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग स्थित रंकिणी मंदिर परिसर के धुमकुड़िया भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वशासन व्यवस्था से जुड़े हातु सरदार, मुड़ा, नाया एवं डाकुयाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे। स्वशासन व्यवस्था को मजबूत करने…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित आशियाना रोड में भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज कांड में शामिल तीन अपराधियों को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानू, राजू उर्फ टकला और चंदन गोराई के रूप में हुई है। पुलिस की गहन पूछताछ में तीनों…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित आशियाना रोड में भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज कांड में शामिल तीन अपराधियों को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानू, राजू उर्फ टकला और चंदन गोराई के रूप में हुई है। पुलिस की गहन पूछताछ में तीनों…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जेम्को आजाद बस्ती स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी की बुनियादी समस्याओं के समाधान हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य करनदीप सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ गुरुवार को सांसद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विद्यालय परिवार और स्थानीय निवासियों ने स्कूल में भवन के अभाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश की कमी जैसे गंभीर मुद्दों की ओर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में मात्र 3 क्लासरूम उपलब्ध हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। पर्याप्त कमरों के अभाव…
राष्ट्र संवाद, संवाददाता चांडिल ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के नारो गांव के ग्राम प्रधान सह झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता शीतल दास का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है कि उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही उनकी हृदय गति रुक गई, जिससे उनका निधन हो गया। 64 वर्षीय शीतल दास के निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण…
राष्ट्र संवाद, संवाददाता चांडिल: चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर कांडरबेड़ा चौक के समीप मंगलवार को मोटरयान निरीक्षक द्वारा चलाए गए सघन जांच अभियान से वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान बिना तिरपाल ढके बालू लदे वाहनों एवं ओवरलोड गाड़ियों की विशेष रूप से जांच की गई। मोटरयान निरीक्षक सूरज हेंब्रम ने अभियान के दौरान कई वाहनों को रोका और कागजातों की जांच की। हालांकि, फोन पर संपर्क करने का प्रयास किए जाने पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जांच की सूचना मिलते ही ओवरलोड बालू वाहन सड़क किनारे जहां-तहां खड़े हो गए, जिससे…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा के राखा कॉपर क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को गौरव मेमोरियल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें एमबीसन क्रिकेट एकेडमी, जमशेदपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी एमबीसन टीम ने सनराइज क्रिकेट एकेडमी, नामदा बस्ती गोलमुरी को 18 ओवर में 6 विकेट पर 87 रनों पर रोक दिया। जवाब में एमबीसन की टीम ने 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। अंश को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट…
राष्ट्र संवाद संवाददाता धर्मडीह स्थित साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर 8 अप्रैल को भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। 9 अप्रैल गुरुवार को गांधी मार्केट मैदान में भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन साईं भक्त कमेटी जादूगोड़ा ने किया। जमशेदपुर के प्रसिद्ध भजन गायक बबला और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। ‘साईनाथ तेरे हजारों हाथ’ जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। भक्तों ने नाच-गाकर बाबा को मनाया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। साईं भक्त कमेटी ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। कमेटी के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी…
