Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईचागढ़ ग्राम प्रधान शीतल दास का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    ईचागढ़ ग्राम प्रधान शीतल दास का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 9, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

     

    चांडिल ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के नारो गांव के ग्राम प्रधान सह झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता शीतल दास का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है कि उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही उनकी हृदय गति रुक गई, जिससे उनका निधन हो गया।

    64 वर्षीय शीतल दास के निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर जुट गए।

    झामुमो प्रखंड सचिव अमित सिन्हा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शीतल दास सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और पार्टी के सच्चे सिपाही थे।

    बुधवार को ही करकरी नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए, वहीं झामुमो के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘नृत्यशाला’ के बैनर तले ‘प्रत्याशा’ का आयोजन नामचीन कथक गुरु संदीप मल्लिक बताएंगे इस नृत्य शैली की बारीकियां
    Next Article जेम्को के कालीमाटी विद्यालय की समस्याओं का जल्द होगा समाधान – सांसद विद्युत वरण महतो

    Related Posts

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.