Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेम्को के कालीमाटी विद्यालय की समस्याओं का जल्द होगा समाधान – सांसद विद्युत वरण महतो
    जमशेदपुर झारखंड

    जेम्को के कालीमाटी विद्यालय की समस्याओं का जल्द होगा समाधान – सांसद विद्युत वरण महतो

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जेम्को आजाद बस्ती स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी की बुनियादी समस्याओं के समाधान हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य करनदीप सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ गुरुवार को सांसद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

     

    विद्यालय परिवार और स्थानीय निवासियों ने स्कूल में भवन के अभाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश की कमी जैसे गंभीर मुद्दों की ओर सांसद का ध्यान आकृष्ट कराया।

     

    प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में मात्र 3 क्लासरूम उपलब्ध हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। पर्याप्त कमरों के अभाव में विद्यालय का स्तर ‘उच्च’ से घटकर ‘मध्य’ तक सीमित होने की कगार पर है। इसके अतिरिक्त, छोटी बाउंड्री वाल के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा और रात में अंधेरे के कारण चोरी व तोड़-फोड़ की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।

     

    मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय सांसद महोदय ने विद्यालय परिवार को आश्वस्त किया कि बच्चों का भविष्य उनकी प्राथमिकता है।

     

    उन्होंने आश्वासन दिया कि:

    विद्यालय में 6 नए क्लासरूम और सुसज्जित शौचालयों के निर्माण हेतु जल्द ही आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति दिलाई जाएगी।

     

    परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल की ऊंचाई बढ़ाने और कटीले तारों की फेंसिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

    पूरे प्रांगण को रोशन करने के लिए हाई मास्क लाइट की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

    सांसद महोदय ने कहा, “शिक्षा के मंदिर में सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। नया भवन बनते ही विद्यालय को पुनः पूर्णतः ‘उच्च विद्यालय’ के रूप में सशक्त किया जाएगा ताकि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।”

    इस अवसर पर स्थानीय निवासियों और विद्यालय परिवार ने सांसद महोदय के सकारात्मक रुख के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईचागढ़ ग्राम प्रधान शीतल दास का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
    Next Article असम , केरल और पुद्दुचेरि के मतदाताओं ने भाजपा पर अपना विश्वास और स्नेह प्रकट किया है – काले 

    Related Posts

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.