रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा पासेया गांव में बाहा पर्व के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 50 वर्षीय तुरी गागराई की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, हमलावर ने पहले महिला के सिर और पेट पर डंडे से कई वार किए, फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब गांव में पर्व का माहौल था और अधिकांश लोग अपने घरों में थे। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी मौके से…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसिल जादूगोड़ा, नरवा एवं तुरामडीह क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा और क्षेत्रीय विकास जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर जिला बीससूत्री सदस्य टिकी मुखी ने पोटका के विधायक संजीव सरदार से महत्वपूर्ण मुलाकात कर विस्तृत वार्ता की। मुलाकात के दौरान टिकी मुखी ने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए कहा कि यूसीआईएल परियोजना क्षेत्र होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जादूगोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के संसाधनों की भारी कमी है।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा धर्मदीह स्थित साई मंदिर में साईं महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर के प्रसिद्ध भजन गायक बावला कुमार, गुलशन बावरा एवं ज्योति कुमारी के द्वारा एक से बढ़कर एक साईं बाबा के भजन भक्तों को प्रस्तुत किया गया। जिसमें साईं भक्त रात भर साईं बाबा के भक्ति में गोता लगाते रहे। i इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यूसिल के अधिकारी राकेश कुमार एवं रॉबिंस कुमार उनकी धर्मपत्नी अपर्णा पांडे समेत कई लोग शामिल हुए। साईं भक्त कमेटी के द्वारा आए हुए अतिथियों का अंग वस्त्र देकर एवं…
राष्ट्र संवाद संवादाता मां रंकिणी कापड़गादी घाट मंदिर परिसर में मुसाबनी अंचल के अन्तर्गत मौजा बड़ा झरनाहील थाना न०- 1100, खाता संख्या- 36, प्लोट न0-32 रकवा- 30 x 60 फीट सरकारी भूमि पर पुनः कब्जा करके पक्की संरचनाए बनाए जा रहे हैं विदित हो कि पूर्व में उपायुक्त महोदय पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर अंचल अधिकारी मुसाबनी के द्वारा दिनांक 05/3/2020 को अतिक्रमण करके बने वाशिंग सेंटर को तोड़ कर कब्जा हटाया गया था लेकिन पुनः उक्त सरकारी भूमि पर हाडीराम माझी पिता स्व सोमाय माझी ग्राम रोहिनी बेड़ा थाना पोटका के द्वारा अतिक्रमण कर पक्की संरचनाए बनाए जा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता कुलड़िहा पंचायत में फर्जी तरीके से जमीन हड़पने वाले गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है यहां पर लोग सरकारी जमीन ,कृषि भूमि ,आदिवासी भूमि और वन भूमि को अवैध रूप से अतिक्रमण कर प्लॉटिंग कर बेचा जा रहा हे। ऐसा ही एक मामला कुलड़िहा पंचायत अंतर्गत ग्राम भुरकाडीह के खतियान धारी अंकुर भकत, नगेन भकत, प्रताप भकत,के कृषि भूमि गोपालपुर मौजा स्थित थाना नंबर 1278, खाता नंबर 191, का प्लॉट नंबर 614,616,618,622,624,625,628,646,649,660 है तथा खाता संख्या 190 के प्लॉट नंबर 620,621,723,652,563 है।कुल जमीन 2 एकड़ 50 डिसमिल से भी अधिक है। उक्त जमीन को भुरकाडीह के…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल द्वारा चांडिल स्टेशन पर इन दिनों सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों पर रोक लगाना और रेलवे राजस्व में बढ़ोतरी करना है। अभियान के दौरान टिकट जांच टीम ने बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित टिकट धारकों और प्लेटफॉर्म टिकट के बिना स्टेशन परिसर में प्रवेश करने वाले कई यात्रियों को पकड़ा। ऐसे यात्रियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना और उचित किराया वसूला गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में संथाली भाषा के लिए ओल चिकि लिपि को मान्यता नहीं देने के मुद्दे पर नाराजगी सामने आई है। आदिम डेवलपमेंट सोसायटी, झारखंड के सचिव बाबु राम सोरेन ने शुक्रवार को चांडिल में प्रेस वार्ता के दौरान इस पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल 2026 को प्रकाशित एक खबर में यह उल्लेख किया गया है कि 2026 में होने वाली जेटेट परीक्षा में संथाली भाषा की परीक्षा देवनागरी लिपि में ली जाएगी। इस फैसले को उन्होंने संथाली भाषा और उसकी मूल लिपि के साथ अन्याय बताया। बाबु…
राष्ट्र संवाद, संवाददाता चांडिल चौका स्थित दादू बागान भवन में शुक्रवार को 112 वी नई एक्सिस बैंक शाखा का विधिवत उद्घाटन, मिलेगी अपग्रेडेड बैंकिंग सुविधा. मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) तालेश्वर रविदास और *अंचल पदाधिकारी (CO) प्रदीप कुमार महतो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया गया। मौके पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी अभय कुमार क्लस्टर प्रबंधक,- ने बताया निजी क्षेत्र की अग्रणी बैंक, एक्सिस बैंक ने ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए चांडिल विधानसभा क्षेत्र के चौका में अपनी पहली और झारखंड राज्य की 112वीं शाखा का भव्य शुभारंभ…
राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय गम्हरिया के सभागार में प्रखंड स्तरीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गम्हरिया के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जो आगामी 23 अप्रैल तक चलेगा। इस अवधि में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को संतुलित आहार, कुपोषण से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर अंचल अधिकारी प्रवीण…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पथ निर्माण विभाग की ओर से गम्हरिया में टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित एमटीसी बिल्डिंग से सापड़ा होकर एनएच 33 को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में खराब गुणवत्ता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार द्वारा निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से मुआयना किया। जांच के दौरान उक्त सड़क के निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी पाया गया। साथ ही, सड़क की परतें तय मापदंडों के…
