राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल गोलचक्कर में हूल क्रांति के महानायक वीर अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विधायक सविता महतो, जीप सदस्य पिंकी लायक सहित विभिन्न दलों के नेता,समाजसेवियों आदि ने शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर विधायक सविता महतो ने कहा कि संथाल हूल वर्ष 1855 में सिदो-कान्हू के नेतृत्व में ब्रिटिश शासन के खिलाफ शुरू हुआ एक ऐतिहासिक आंदोलन था। उन्होंने बताया कि हजारों लोगों ने “हूल-हूल” के नारों के साथ अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रखंड सभागार में जन वितरण प्रणाली के डीलरों की एक बैठक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पूनम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुचारू बनाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक के दौरान एमओ ने लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश सभी डीलरों को दिया। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ई-पॉस मशीन के माध्यम से वितरण, कार्ड धारकों के सत्यापन तथा लंबित…
राष्ट्र संवाद संवाददाता प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान के अनुमोदन के बाद भाजपा के गम्हरिया प्रखंड पूर्वी की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों के नामों को घोषणा की गई। प्रखंड अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी द्वारा नई कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा करते हुए शनिवार को सूची जारी की गई। जारी सूची के अनुसार, नई कमेटी में विनोद झा, चंद्रनाथ महतो, लालचंद महाली, रघुनाथ मंडल, विवेक कुमार व सुनीता मिश्रा को उपाध्यक्ष, मनोरंजन नंदी व अनय सिंह को महामंत्री, बाबूराम मार्डी, दुलारी झा, चामू हेंब्रम, मनीष मुखर्जी, जितेंद्र कुमार सिंह व अशोक सिंह को मंत्री, प्रसेनजीत बनर्जी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड के प्रसिद्ध रंकीनी मंदिर परिसर सरकारी निधि से बनी धूमकुड़िया सह बहुउद्देशीय भवन विगत दिनों विधायक संजीव सरदार द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम से किया गया था। हालाकि इसी के साथ लोगो को यह उम्मीद थी की अब बच्चो की शादी से लेकर अन्य कार्य कम खर्च में इस भवन में किया जाएगा। परंतु इन दिनों भवन की संचालन व्यवस्था को देख लोगो की उम्मीदों पर पानी फिरते नजर आ रहा है। वही इस मामले को लेकर रोहिनीबेड़ा के ग्राम प्रधान गिरीश सरदार ने जिला के उपायुक्त को पत्र लिखकर जानकारी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड के हाता दुर्गा पुजा मैदान में हरिनाम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आगामी 25 अप्रैल को अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा .आयोजन की तैयारी को लेकर समिति की बैठक सुब्रत कुमार दे कि अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संकीर्तन का आयोजन धूमधाम से होगा.24 अप्रैल को गंधाधिवास,25 अप्रैल को संकीर्तन एवं 26 अप्रैल को धुलट के साथ समापन होगा.बैठक में मनोज राम,उपेंद्र नाथ सरदार,तापस मंडल, सुमित दे,रणजीत पाल,गनेश सरदार,मंटू विश्वास,महाबीर महतो,बापटु विश्वास,पुरनु गोप,आलोक बनर्जी आदि उपस्थित थे.
किसानों की जमीन और पर्यावरण को नुकसान पर जताई चिंता, अविलंब रोक लगाने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में टाटा पावर लिमिटेड द्वारा फ्लाई ऐश (Fly Ash) के कथित अनियंत्रित डंपिंग को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। इस संबंध में उन्होंने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पर्यावरण और किसानों पर पड़ रहा दुष्प्रभाव अपने पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिना निर्धारित…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) चक्रधरपुर में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे एक बड़ी मानव तस्करी की साजिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब प्रखर समाजसेवी सह कांग्रेस नेत्री राखी सलूजा को सूचना मिली कि चाईबासा के कोराकाटा की चार नाबालिग बच्चियों को दलालों द्वारा बहला-फुसलाकर उनके माता-पिता की जानकारी के बिना काम के बहाने बाहर ले जाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को समझते हुए राखी सलूजा तुरंत चक्रधरपुर रेलवे थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने अपने पति अशोक सलूजा, पड़ोसी समीर सुंडी तथा बच्चियों के परिजनों के साथ मिलकर खोजबीन…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) झारखंड के चाईबासा शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां आनंदमार्ग स्कूल के पास बागुन सुमबुरुई रोड पर ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही एक युवती पर अज्ञात युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती प्रतिदिन की तरह अपने घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए हमलावर ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहम गए। स्थानीय लोगों…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर हितों की बड़ी जीत सामने आई है, जहां झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जे.एल.के.एम) और भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बि.के.एम.एस) के संयुक्त संघर्ष के बाद घायल मजदूर विष्णु देव कुमार को न्याय और मुआवजा दिलाया गया। गौरतलब है कि 08 सितंबर 2025 को गार्ग्स इंजीनियर्स लिमिटेड में कार्य के दौरान विष्णु देव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद संगठन के केंद्रीय संगठन मंत्री सह कोल्हान क्षेत्रीय प्रभारी संजय गोराई के नेतृत्व में लगातार आंदोलन और वार्ता जारी रही। आखिरकार 11 अप्रैल 2026…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित रापचा डैम में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते हुए देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और घटना की सूचना तत्काल गम्हरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी…
