Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, चाईबासा में दहशत, आरोपी फरार
    चाईबासा झारखंड

    ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, चाईबासा में दहशत, आरोपी फरार

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    झारखंड के चाईबासा शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां आनंदमार्ग स्कूल के पास बागुन सुमबुरुई रोड पर ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही एक युवती पर अज्ञात युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती प्रतिदिन की तरह अपने घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए हमलावर ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहम गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए घायल युवती को तुरंत सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल हमलावर फरार है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है, वहीं स्थानीय लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमजदूर को मिला हक और सम्मान, जे.एल.के.एम व बि.के.एम.एस के संघर्ष से ऐतिहासिक समझौता, कंपनी झुकी
    Next Article मानव तस्करी की साजिश नाकाम, कांग्रेस नेत्री सह प्रखर समाजसेवी राखी सलूजा की तत्परता से चार नाबालिग बच्चियां सुरक्षित बरामद

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.