Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मजदूर को मिला हक और सम्मान, जे.एल.के.एम व बि.के.एम.एस के संघर्ष से ऐतिहासिक समझौता, कंपनी झुकी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मजदूर को मिला हक और सम्मान, जे.एल.के.एम व बि.के.एम.एस के संघर्ष से ऐतिहासिक समझौता, कंपनी झुकी

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर हितों की बड़ी जीत सामने आई है, जहां झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जे.एल.के.एम) और भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बि.के.एम.एस) के संयुक्त संघर्ष के बाद घायल मजदूर विष्णु देव कुमार को न्याय और मुआवजा दिलाया गया। गौरतलब है कि 08 सितंबर 2025 को गार्ग्स इंजीनियर्स लिमिटेड में कार्य के दौरान विष्णु देव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद संगठन के केंद्रीय संगठन मंत्री सह कोल्हान क्षेत्रीय प्रभारी संजय गोराई के नेतृत्व में लगातार आंदोलन और वार्ता जारी रही। आखिरकार 11 अप्रैल 2026 को संगठन और कंपनी प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण समझौता हुआ, जिसमें पीड़ित को उसकी शारीरिक स्थिति के अनुरूप कार्य देने, 6 माह के प्रशिक्षण के बाद स्थायी नौकरी, वेतन के साथ पीएफ/ईएसआई जैसी सुविधाएं, इलाज का पूरा खर्च कंपनी द्वारा वहन करने, दुर्घटना के आधार पर उचित मुआवजा और बिना कारण नौकरी से नहीं हटाने जैसे अहम बिंदुओं पर सहमति बनी। इस ऐतिहासिक समझौते के दौरान जे.एल.के.एम के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो, केंद्रीय सदस्य उमेश, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजा कालिंदी समेत कई पदाधिकारी, पीड़ित के परिजन और बी.के.एम.एस के सदस्य मौजूद रहे। संजय गोराई ने कहा कि हर मजदूर को उसका अधिकार दिलाना संगठन का संकल्प है और अन्याय के खिलाफ लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरापचा डैम में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी—पुलिस जांच में जुटी
    Next Article ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, चाईबासा में दहशत, आरोपी फरार

    Related Posts

    पार्षद धनंजय गुप्ता के प्रयास से दिव्यांग को मिला व्हील चेयर

    September 23, 2026

    गम्हरिया में सड़क के किनारे कचड़ों का अंबार

    September 23, 2026

    कुकड़ू हाटतोला में गूंजा ‘कुदन कुमार नाइट’, मीना बाजार रहा आकर्षण का केंद्र

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पार्षद धनंजय गुप्ता के प्रयास से दिव्यांग को मिला व्हील चेयर

    गम्हरिया में सड़क के किनारे कचड़ों का अंबार

    कुकड़ू हाटतोला में गूंजा ‘कुदन कुमार नाइट’, मीना बाजार रहा आकर्षण का केंद्र

    लोडेड देसी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

    पावरू पहाड़ के पास सड़क पर रखे ड्रम बने परेशानी

    जमशेदपुर में सुरक्षा गार्डों के शोषण की शिकायत, जांच की मांग

    वर्षों के संघर्ष को मिली ऐतिहासिक मंजिल, बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय

    झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने बीमार आंदोलनकारी नेताओं से की मुलाकात

    संघ शताब्दी वर्ष में शाखा विस्तार का अभियान, जमशेदपुर विभाग में विशेष कार्ययोजना

    26-27 सितंबर को होगा दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.