Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रापचा डैम में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी—पुलिस जांच में जुटी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रापचा डैम में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी—पुलिस जांच में जुटी

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित रापचा डैम में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरते हुए देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और घटना की सूचना तत्काल गम्हरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक शराब के नशे में हो सकता है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस संबंध में थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि शव काफी सड़ा-गला होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन छानबीन जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुफ्त वादों की राजनीति: विकास का रास्ता या बोझ? | राष्ट्र संवाद
    Next Article मजदूर को मिला हक और सम्मान, जे.एल.के.एम व बि.के.एम.एस के संघर्ष से ऐतिहासिक समझौता, कंपनी झुकी

    Related Posts

    कपाली में 14 वर्षीय नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला

    September 23, 2026

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त कर लौटे रवि राज मुर्मु का गम्हरिया में हुआ भव्य स्वागत

    September 23, 2026

    राजद को संगठन में चाहिए स्थानीय चेहरा

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली में 14 वर्षीय नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त कर लौटे रवि राज मुर्मु का गम्हरिया में हुआ भव्य स्वागत

    राजद को संगठन में चाहिए स्थानीय चेहरा

    पद संभालते ही अस्पताल पहुंचे यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक

    माओवादियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    पार्षद धनंजय गुप्ता के प्रयास से दिव्यांग को मिला व्हील चेयर

    गम्हरिया में सड़क के किनारे कचड़ों का अंबार

    कुकड़ू हाटतोला में गूंजा ‘कुदन कुमार नाइट’, मीना बाजार रहा आकर्षण का केंद्र

    लोडेड देसी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

    पावरू पहाड़ के पास सड़क पर रखे ड्रम बने परेशानी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.