Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमओ ने डीलरों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एमओ ने डीलरों के साथ बैठक कर दिए कई निर्देश

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    प्रखंड सभागार में जन वितरण प्रणाली के डीलरों की एक बैठक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पूनम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुचारू बनाने पर जोर दिया जाएगा। बैठक के दौरान एमओ ने लाभुकों को निर्धारित मात्रा में समय पर राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश सभी डीलरों को दिया। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ई-पॉस मशीन के माध्यम से वितरण, कार्ड धारकों के सत्यापन तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही, डीलरों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान डीलरों की समस्याओं को भी सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।साथ ही, डीलरों के लाइसेंस नवीकरण पर चर्चा करते हुए आयकर दाता, पीएम किसान निधि का लाभ लेने वाले लाभुक, चार पहिया वालों का कार्ड डिलीट करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए कार्डधारियों को स्वतः कार्ड जमा करने की सलाह दी गई। बताया गया कि ऐसे कार्डधारी जो लाभुक के पात्र नहीं है उनसे 40 रुपये प्रति किग्रा के दर से जुर्माना और प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही गई। बैठक में सभी डीलर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के गम्हरिया पूर्वी प्रखंड कमेटी का किया गया विस्तार, प्रखंड अध्यक्ष ने की सूची जारी
    Next Article हूल क्रांति के महानायक वीर अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती मनी

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.