राष्ट्र संवाद संवाददाता गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड अंतर्गत केरुआ डूंगरी पंचायत के अधिकांश प्राथमिक विद्यालय तथा मध्य विद्यालय का भवन जर्जर हो गया है। कही पर कमरे की कमी है तो कहीं पर चहारदीवारी नहीं है। जिस कारण वर्तमान विद्यालय भवन में बच्चों का पठन पाठन कराना बिल्कुल ही सुरक्षित नहीं है। दूसरी ओर कमरा की कमी से भी पढ़ाई बाधित होता है। विद्यालय में चहारदीवारी न होने के कारण भी बच्चे असुरक्षित रहते है। क्योंकि यह पंचायत पहाड़ी एवं जंगलों के गोद में अवस्थित है। पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू ने पंचायत में कमरा विहीन विद्यालयों की एक…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता गर्मी आरंभ होने के साथ ही आदित्यपुर में उत्पन्न भीषण जल संकट के स्थाई समाधान हेतु नागरिक समन्वय समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को महासचिव ई० अजीत कुमार के नेतृत्व में ननि के मेयर संजय सरदार से मिल कर ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन के माध्यम से खरकाई नदी में जयप्रकाश उद्यान के पास चेकडैम (वीयर) निर्माण के प्रस्ताव की स्वीकृति जल संसाधन विभाग से दिला कर निर्माण कराने की मांग की गई। विदित है कि नागरिक समन्वय समिति के प्रयास से सुवर्णरेखा परियोजना के मुख्य अभियंता के द्वारा उनके पत्र सं० 126 दिनांक 10-02-25 के माध्यम…
राष्ट्र संवाद संवाददाता आनन्दमार्ग प्रचारक संघ की ओर से आनन्दमार्ग स्कूल कांड्रा में द्वितीय डायोसिस स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित आनंदमार्ग के भर्तृहरि ने ‘प्रगति और पंचवेदनाएं तथा साधना’ विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रगति वह है जहाँ गति है और वह गति शुभ की ओर हो। इसी प्रकार अधोगति वह है जहां गति शुभ के साथ युक्त नहीं है। कहा कि प्रगति भौतिक, बौद्धिक, कमानसाध्यात्मिक तथा विशुद्ध आध्यात्मिक आदि चार क्षेत्रों में होती है जो क्रमशः काम, अर्थ, धर्म और मोक्ष से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि भौतिक क्षेत्र में प्रगति…
राष्ट्र संवाद संवाददाता गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना की पुलिस ने बालू लदे एक हाईवा को जब्त किया है। इस बावत मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जिले के पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर गम्हरिया पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध हाईवा को रोककर जांच की गई, तो चालक अजय सिंह द्वारा कोई वैध चालान प्रस्तुत नहीं किया जा सका। पूछताछ में चालक ने बताया कि वाहन मालिक ने व्हाट्सएप के माध्यम से चालान भेजने की बात कही थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: मानभूम छऊ नृत्य की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को नीमडीह प्रखंड के जामडीह स्थित मानभूम कला केंद्र में “मानभूम चैतपर्व छऊ महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चांडिल मानभूम छऊ नृत्य कला केंद्र एवं कला दल परिवार द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न दलों ने पारंपरिक मानभूम शैली के छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक मंडली द्वारा अतिथियों के अंगवस्त्र देकर स्वागत के साथ हुई। मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने अपने संबोधन में कहा कि मानभूम छऊ नृत्य छोटानागपुर क्षेत्र…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल आसनबनी पंचायत के ग्राम रामगढ़ स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत ए एन एम सुप्रिया दत्त को उनके सेवा समाप्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। आयोजित इस विदाई समारोह में स्थानीय ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने उनके कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर गुरुचरण सिंह सरदार द्वारा सुप्रिया दत्त को फूलों का गुलदस्ता ओर अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया गया . समारोह में पूर्व मुख्य गुरुचरण सरदार ने कहा कि सुप्रिया दत्त अपने सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और समर्पण के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने हर गांव, टोला और…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड के नुआग्राम में बिल्डर रणवीर सिंह का साईं नगर फेज-3 में जमीन भुगतान को लेकर बड़ा भुगतान का विवाद सामने आया है। भुगतान नहीं मिलने से नाराज रैयतदारों ने जेसीबी मशीन लेकर प्लॉटिंग क्षेत्र में पहुंचकर बिल्डर रणवीर सिंह द्वारा किया गया बाउंड्री को तोड़ दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने पूरे क्षेत्र में खेत की मेड बनाकर अपना दावा भी जताया। मामला के संबंध मैं बिश्वाजीत मोड़ल एवं दिलीप मोड़ल ने बताया कि नुआग्राम मौजा मैं सुधीर चंद्र मोड़ल एवं दुर्योधन मोड़ल के परिवार के बीच करीब 7…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने सराहनीय सक्रियता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहृत 16 वर्षीय लड़की को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया, साथ ही इस कांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को ओटार पंचायत के जेना बेड़ा गांव निवासी रान्दाय सामाड ने अपनी छोटी बेटी के लापता होने की सूचना थाने में दी थी। लड़की अपनी बड़ी बहन के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जा रही थी,…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावाँ जिले में रंगदारी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुल निर्माण कार्य में लगी कंपनी से 5 लाख रुपये की लेवी मांगने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। खरसावाँ थाना अंतर्गत आमदा ओपी क्षेत्र के पिताकलाग स्थित निर्माण साइट पर 3 अप्रैल 2026 को अपराधियों ने पहुंचकर मुंशी और मजदूरों को डराया-धमकाया था, वहीं साइट इंचार्ज को फोन कर खुद को “जंगल का आदमी” बताते हुए काम जारी रखने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की गई…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा मोड चौक सार्वजनिक दुर्गा पूजा मोड कमेटी के तत्वाधान में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी राधा कृष्ण की असीम कृपा से अष्टम प्रहर व्यापी अखंड महामंत्र नाम यज्ञ संकीर्तन का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा यूसिल डैम से निकल कर कीर्तन स्थल तक लाया गया इसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग भी लिया। कलश यात्रा काफी धूमधाम से निकल गई। संकीर्तन में राधा कृष्ण भगवान भोलेनाथ बजरंगबली की भव्य प्रतिमा भी कमेटी के द्वारा बनाई गई है। संकीर्तन 12 अप्रैल को…
