राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा मोड चौक सार्वजनिक दुर्गा पूजा मोड कमेटी के तत्वाधान में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी राधा कृष्ण की असीम कृपा से अष्टम प्रहर व्यापी अखंड महामंत्र नाम यज्ञ संकीर्तन का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा यूसिल डैम से निकल कर कीर्तन स्थल तक लाया गया इसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग भी लिया। कलश यात्रा काफी धूमधाम से निकल गई। संकीर्तन में राधा कृष्ण भगवान भोलेनाथ बजरंगबली की भव्य प्रतिमा भी कमेटी के द्वारा बनाई गई है। संकीर्तन 12 अप्रैल को नाम प्रारंभ किया जाएगा वहीं 13 अप्रैल को धुलाट भोग वितरण होगा।
इस अवसर पर संकीर्तन संप्रदाय में चटर्जी संकीर्तन संप्रदाय ,चैतन्य संकीर्तन संप्रदाय ,जय गुरु राधा गोविंद संकीर्तन संप्रदाय ,श्री दीनबंधु दास संकीर्तन संप्रदाय ,श्री निताई संकीर्तन संप्रदाय, श्री श्री गोविंद संकीर्तन संप्रदाय के सदस्य कीर्तन में भाग लेंगे। कीर्तन के द्वारा 24 घंटा भोग का वितरण किया जाएगा कमेटी के सदस्यों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कीर्तन में भाग लेने की आग्रह किया है।

