राष्ट्र संवाद, संवाददाता चांडिल (सरायकेला-खरसावां)। जमशेदपुर-रांची एनएच-33 पर मंगलवार को चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखिया होटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो JH 0 5, DT – 4527और स्विफ्ट डिजायर कारJH 05 – C L- , 3072 के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक नवजोत सिंह जमशेदपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई महिला पुरुष सहित आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर जमशेदपुर से रांची एयरपोर्ट की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पहले…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद, संवाददाता चांडिल। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को भूयाडीह स्थित उनकी प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सहित आम लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायक और झामुमो के केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट से जुड़े एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सालडीह बस्ती निवासी सुभाष प्रमाणिक (48 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। आदित्यपुर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर सटीक कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया…
समानता और अधिकारों का प्रतीक है यह दिन– संजीव सरदार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी टोला में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जेबीबीएस यंग बॉयज एंड गर्ल्स क्लब द्वारा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। इस प्रतिमा को विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से निर्मित किया गया है। विधायक संजीव सरदार ने सालगाडीह टोला में डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर क्लब द्वारा22वां रंग-रंग स्पोर्ट्स खेल…
राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल (ओडिशा)राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को केंदुझर जिले में लंबे समय से इंतज़ार किए जा रहे बडबिल बाईपास-कम-रिंग रोड प्रोजेक्ट की नींव रखी, जिससे खनन क्षेत्रो के लोगों से किया गया एक अहम वादा पूरा हुआ। ₹1,581.21 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाली प्रस्तावित 18.326 किमी की बाईपास सड़क से बडबिल और आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक जाम में काफी कमी आने और कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट भारी गाड़ियों की आवाजाही, खासकर माइनिंग ऑपरेशन से होने वाली लंबे समय से…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 17 स्थित पार्षद नीतू शर्मा के आवासीय कार्यालय में तेजस्विनी महिला संघ के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य और प्रेरणादायक बना दिया। उपस्थित लोगों ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक समरसता, समानता और…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड विकास कार्यालय के सभागार में बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा निष्पादन को लेकर पंचायत समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख पानी सोरेन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप प्रमुख शिवकुमार हांसदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश, अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव सहित संबंधित विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक की शुरुआत में प्रमुख पानी सोरेन और बीडीओ सुमित प्रकाश द्वारा विधायक संजीव सरदार को पुष्पगुच्छ…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा सार्वजनिक मोड दुर्गा पूजा के तत्वाधान से आयोजित अष्टम प्रहर हरि नाम संकीर्तन का सोमवार को धूमधाम से समापन हुई। इस अवसर पर भक्तों के द्वारा सुबह से ही पूजा अर्चना किया गया एवं एक दूसरे को रंग गुलाल अबीर लगाई गई एवं होली भी खेली गई इस अवसर पर कीर्तन स्थल के मिट्टी भी एक दूसरे को लगाया गया जो काफी पवित्र होता है इसका काफी महत्व होता है। इस अवसर पर क्षेत्र के सुख समृद्धि के लिए भी कमेटी के सदस्यों के द्वारा कामना किया गया एवं भोग प्रसाद का वितरण भी किया…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के माटी गौड़ा पंचायत स्थित रोआम, गांव कुलगोड़ा निवासी नें बिजली के खम्भे को ही अपने नव निर्मित मकान के छत के अंदर ढलाई कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, इससे ग्रामीण नाराज है, साथ ही सरकार और बिजली विभाग को सीधे चुनौती है। किस तरह के अवैध कब्जा से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है अगर विद्युत में किसी प्रकार का समस्या हुआ तो मिस्रियों को काम करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। घर के अंदर इस प्रकार के विद्युत के खंबे को कब्जा करना ग्रामीणों…
राष्ट्र संवाद, संवाददाता चांडिल। नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, चांडिल के तत्वावधान में सोमवार को गांगुडीह फुटबॉल मैदान में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसरों के लिए साक्षात्कार दिए। नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि इस रोजगार मेले में ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रेनोविजन एक्सपोर्ट्स, जमना ऑटो, पूर्णिमा नेत्रालय, नरसिंह इस्पात, कोल्हान माइंस एंड मिनरल्स, बजरंग इंडस्ट्रियल सिक्योरिटीज, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटननेक्सा सर्विसेज, यूनिक सोलुशन, जेआईएस फाउंडेशन, अथर्व ऑटोमोबाइल समेत कुल 15 संस्थानों ने भाग लिया। इन संस्थानों द्वारा कलेक्शन एंड क्रेडिट कंट्रोल, नर्स,…
