Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल में रोजगार मेला: 15 कंपनियों में 669 पदों के लिए 171 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चांडिल में रोजगार मेला: 15 कंपनियों में 669 पदों के लिए 171 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता 

     

    चांडिल। नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, चांडिल के तत्वावधान में सोमवार को गांगुडीह फुटबॉल मैदान में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसरों के लिए साक्षात्कार दिए।

    नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि इस रोजगार मेले में ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रेनोविजन एक्सपोर्ट्स, जमना ऑटो, पूर्णिमा नेत्रालय, नरसिंह इस्पात, कोल्हान माइंस एंड मिनरल्स, बजरंग इंडस्ट्रियल सिक्योरिटीज, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटननेक्सा सर्विसेज, यूनिक सोलुशन, जेआईएस फाउंडेशन, अथर्व ऑटोमोबाइल समेत कुल 15 संस्थानों ने भाग लिया।

    इन संस्थानों द्वारा कलेक्शन एंड क्रेडिट कंट्रोल, नर्स, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, ओपीडी असिस्टेंट, फिटर, लैब असिस्टेंट, सुपरवाइजर, ट्रेनी, वेल्डर, फैब्रिकेटर, प्लाज्मा सीएनसी, रोबोटिक्स, वीएमसी ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, इलेक्ट्रीशियन, फोर व्हीलर सर्विस और असिस्टेंट ट्रेनर सहित कुल 669 पदों के लिए साक्षात्कार लिया गया, जिसमें 171 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

    उन्होंने कहा कि नियोजनालय द्वारा नियमित रूप से ऐसे रोजगार शिविर और मेले आयोजित किए जाते हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई कि वे भविष्य में भी इन शिविरों में भाग लें। पूरी प्रक्रिया निशुल्क है।

    कार्यक्रम में यंग प्रोफेशनल रवि प्रकाश सिंह, प्रीतोश कुमार, सुजीत सरदार सहित नियोजनालय के कर्मी एवं विभिन्न संस्थानों के एचआर प्रतिनिधि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल-कांड्रा सड़क पर भड़का जनाक्रोश, कलाकार सौरभ की कला बनी आंदोलन की आवाज
    Next Article जुगसलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.