*सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चक्रधरपुर
झारखंड अलग राज्य और जल, जंगल, जमीन पर अधिकार की लड़ाई के दौरान 25 नवंबर 1978 को सेरेंगदा में हुए गोलीकांड की बरसी पर बुधवार को शहीद दुबिया होनहागा, सोमनाथ लोमगा और लुपा बुढ़ को श्रद्धांजलि दी गई। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने शहीद स्मारक पर पारंपरिक रीति-रिवाज से वीर शहीदों को नमन किया।
पुनः सेरेंगदा हाट बाजार में श्रद्धांजलि सभा हुई। सांसद जोबा माझी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में सैकड़ों लोगों ने शहादत दी। उनका सपना जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों का अधिकार सुनिश्चित करना था। शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को उनका हक दिलाने का संघर्ष जारी है।
उन्होंने वन अधिकार अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि गोइलकेरा के टाटीबेड़ा में उनके प्रयास से वन पट्टा वितरण की शुरुआत हुई थी। कई लोगों को पट्टा मिला है, जबकि शेष पात्र लोगों को भी उनका अधिकार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
सांसद ने क्षेत्र में सड़क, सभा को झारखंड आंदोलनकारी सुखदेव हेम्ब्रम, बिरसा मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया गणेश बोदरा, मुखिया सिकंदर जोंको, ग्रामीण मुंडा जुनास लोमगा और हरीश बोदरा ने भी संबोधित किया।
मौके पर अघना कंडुलना, बर्धान भुंइया, सिसिलिया कंडायबुरु, विल्सन लोमगा, गुरुचरण हांसदा, रोलेन बरजो, सिलास लोमगा, मनोहर लोमगा, कांडे सिली, रूपसिंह भुंइया और संजीव प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

