सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चक्रधरपुर
सेंट जेवियर्स स्कूल पोटका में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम तथा विशेष अतिथि फादर जोन्हास खालखो और नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष केडी शाह उपस्थित रहे।
सांसद जोबा माझी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। वहीं, जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल में भी अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता से पहले विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद विभिन्न खेल स्पर्धाओं में कड़े मुकाबले के बाद लाल दल विजेता और हरा दल उपविजेता बना। दोनों दलों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य फादर एस. पुथुमय राज और प्राचार्या सिस्टर कृपा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में कोऑर्डिनेटर प्रदीप, ज्योति, माइकल सर, वर्षा मिस सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।

