Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
    Breaking News Uncategorized अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 12 अप्रैल की रात वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना क्षेत्र के पार्वती घाट से गरीब नवाज कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं और अपराधियों का लगातार आवागमन बना हुआ है. सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस ने उक्त मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार (नंबर- JH05AU8134) को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में वाहन से एक अवैध 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, एक मैगजीन और एक जिंदा गोली बरामद की गई. मौके से 19 वर्षीय युवक मो. शहजादा को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके पास से एक आईफोन मोबाइल भी जब्त किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a, 26 और 25(1-B)e के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी का संबंध किसी आपराधिक गिरोह से है या नहीं.

    अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार जुगसलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल में रोजगार मेला: 15 कंपनियों में 669 पदों के लिए 171 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्
    Next Article मकान की छत में ढाला बिजली का खंभा: जादूगोड़ा में दबंगई से अवैध कब्जा, ग्रामीणों में आक्रोश

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.