राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के माटी गौड़ा पंचायत स्थित रोआम, गांव कुलगोड़ा निवासी नें बिजली के खम्भे को ही अपने नव निर्मित मकान के छत के अंदर ढलाई कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, इससे ग्रामीण नाराज है, साथ ही सरकार और बिजली विभाग को सीधे चुनौती है।
किस तरह के अवैध कब्जा से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है अगर विद्युत में किसी प्रकार का समस्या हुआ तो मिस्रियों को काम करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
घर के अंदर इस प्रकार के विद्युत के खंबे को कब्जा करना ग्रामीणों के लिए काफी परेशानी हो सकता है ।
कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा इनको समझाया भी गया लेकिन उन्होंने दबंगई दिखाते हुए अवैध रूप से विद्युत खंभा को कब्जा कर लिया ।कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें यह भी समझाया गया कि आपका आसपास ही खंबे को लगा दिया जाएगा विकल्प है लेकिन उन्होंने अपने जिद पर ही पड़े रहे।
इस मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ का कहना है कि यह गंभीर मामला है इस प्रकार के कोई सरकारी संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकता है जांच पड़ताल कर कार्रवाई किया जाएगा।

