राष्ट्र संवाद, संवाददाता
चांडिल : चांडिल-कांड्रा मुख्य मार्ग की जर्जर हालत को लेकर लोगों का गुस्सा अब आंदोलन में बदल गया है। करीब 9.5 करोड़ रुपये खर्च दिखाए जाने के बावजूद सड़क पर गड्ढे और धूल ही नजर आ रही है। प्रशासन को दिया गया 7 दिनों का अल्टीमेटम खत्म होते ही लोगों ने उग्र रुख अपना लिया है।
इसी बीच स्थानीय युवा कलाकार सौरभ प्रामाणिक का कार्टून चर्चा में है, जो व्यवस्था की नाकामी को दर्शा रहा है। चित्र में आक्रोशित जनता मशाल लेकर खड़ी है, जबकि अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधकर बेपरवाह दिखाए गए हैं।
सौरभ पहले भी सामाजिक मुद्दों पर अपनी कला के जरिए आवाज उठाते रहे हैं। उनका यह नया आर्टवर्क अब आंदोलन की प्रतीक बन गया है। लोगों का साफ कहना है कि अब इंतजार का वक्त खत्म हो चुका है और जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा।

