Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौका भीषण सड़क हादसा: बोलेरो–स्विफ्ट की टक्कर में युवक की मौत, आधा दर्जन घायल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चौका भीषण सड़क हादसा: बोलेरो–स्विफ्ट की टक्कर में युवक की मौत, आधा दर्जन घायल

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

     

    चांडिल (सरायकेला-खरसावां)। जमशेदपुर-रांची एनएच-33 पर मंगलवार को चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखिया होटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो JH 0 5, DT – 4527और स्विफ्ट डिजायर कारJH 05 – C L- , 3072 के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक नवजोत सिंह जमशेदपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई महिला पुरुष सहित आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर जमशेदपुर से रांची एयरपोर्ट की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में पलट गई। तभी चौका की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बोलेरो भी पलट गई।

    हादसे में जमशेदपुर साकची गुरुद्वारा निवासी 27 वर्षीय नवजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मंदीप सिंह, अशोक पांडे, दिशा बनर्जी समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो चालक अकबर अंसारी, मो इसराइल,अमरातन बीबी,साजिद अंसारी, बताई जा रही है।

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक अस्पताल चांडिल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को एम्बुलेंस से जमशेदपुर भेज दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि
    Next Article कर्मचारी को बैठाने पर भड़का आक्रोश: एक्सल इंडिया में हड़ताल, वार्ता के बाद काम बहाल

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    July 20, 2026

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.