राष्ट्र संवाद, संवाददाता
चांडिल। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को भूयाडीह स्थित उनकी प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सहित आम लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायक और झामुमो के केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान बहादुर लायक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, बदल महतो, शंकर लायक, मिलन लायक, प्रवीण महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे।

