राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकली गांव में श्मशान भूमि पर जबरन उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार कदमदीह, चांडिल और सिकली सहित आसपास के गांवों के लोग वर्षों से इस भूमि का उपयोग मृत छोटे बच्चों को दफनाने के लिए करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त जमीन पर संवेदक द्वारा बिना सहमति और जानकारी के उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। उनका कहना है कि यह भूमि उनकी…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका: डोमजुड़ी उत्क्रमित उच्च विद्यालय की चारदीवारी तोड़े जाने के मामले में ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे विद्यालय में ताला जड़ने को मजबूर होंगे। इस मुद्दे को लेकर पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी एवं बाबूलाल टुडू के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण पोटका अंचल कार्यालय पहुंचे और चारदीवारी तोड़ने वाले के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन विधायक अमूल्य सरदार के प्रयास से विद्यालय निधि से चारदीवारी का…
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित सेरेंगसिया घाटी में शनिवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कोल्डड्रिंक्स से लदा एक TATA 407 ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बताया जाता है कि वाहन चाईबासा की ओर जा रहा था और घाटी के तीखे मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन ट्रक पलटते ही उसमें लदे सैकड़ों कार्टन सड़क पर बिखर गए। मौके का फायदा उठाते हुए आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में जुट गए और कोल्डड्रिंक्स की बोतलें व…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पटमदा थाना क्षेत्र के रांगाटाड़ गांव के पास मुख्य सड़क किनारे स्थित जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। उक्त जमीन स्वर्गीय भूषण महतो के नाम पर दर्ज बताई जा रही है, जिसका विवरण खाता नंबर 143, प्लॉट नंबर 949 तथा रकबा 0 एकड़ 16.5 डिसमिल है। आरोप है कि इस जमीन पर स्थानीय विश्वनाथ महतो द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। मामले को लेकर भूषण महतो के पोते विनय महतो ने अपनी जमीन वापस पाने के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था, साथ ही ऑनलाइन सीमांकन के लिए भी आवेदन किया। लेकिन अंचल…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप उर्फ पीएन गोप बाबू का शनिवार सुबह निधन हो गया। 85 वर्षीय गोप बाबू ने बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से न्यायिक क्षेत्र और सामाजिक संगठनों में गहरा शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार रविवार पूर्वाह्न 11 बजे बिस्टुपुर सर्किट हाउस क्षेत्र स्थित बेलडीह कब्रिस्तान में किया जाएगा। वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि गोप बाबू ने लगभग 13 वर्षों तक लोक अभियोजक के रूप में अपनी सेवाएं दीं और पिछले 57 वर्षों से जमशेदपुर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप उर्फ पीएन गोप बाबू का शनिवार सुबह निधन हो गया। 85 वर्षीय गोप बाबू ने बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से न्यायिक क्षेत्र और सामाजिक संगठनों में गहरा शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार रविवार पूर्वाह्न 11 बजे बिस्टुपुर सर्किट हाउस क्षेत्र स्थित बेलडीह कब्रिस्तान में किया जाएगा। वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि गोप बाबू ने लगभग 13 वर्षों तक लोक अभियोजक के रूप में अपनी सेवाएं दीं और पिछले 57 वर्षों से जमशेदपुर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कुलवंत सिंह बंटी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण बिल को रोककर कांग्रेस ने देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं और सपनों को ठेस पहुंचाई है। यह केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का खुला अपमान है। श्री बंटी ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं की नीयत हमेशा से महिला…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) झारखंड में बांग्ला भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर ‘बांग्ला अकादमी’ के गठन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है। हाल ही में संपन्न झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान निरसा (धनबाद) के विधायक अरूप चटर्जी ने 9 मार्च और 17 मार्च 2026 को सदन में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए राज्य में बांग्ला अकादमी गठन की आवश्यकता पर बल दिया। इस संबंध में अब बांग्लाभाषी समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा भी सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले में कांड्रा से गम्हरिया की ओर मरीज को लेकर नेताजी सुभाष हॉस्पिटल जा रही फोर्ड इकोस्पोर्ट कार एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमोजित चटर्जी नामक व्यक्ति अपनी कार से मरीज को अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान घोड़ा बाबा मंदिर के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक हाइवा ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी…
राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के किताडीह पंचायत स्थित यादव क्लब भवन में हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया। यह लाइट विधायक निधि से लगाई गई है, जिसका उद्घाटन पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में खुशी का माहौल देखा गया। विकास कार्यों को गति देने का संकल्प विधायक संजीव सरदार ने कहा कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे जनहित के कार्य लगातार किए जाते रहेंगे,…
