Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    झारखंड में बांग्ला भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर ‘बांग्ला अकादमी’ के गठन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है। हाल ही में संपन्न झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान निरसा (धनबाद) के विधायक अरूप चटर्जी ने 9 मार्च और 17 मार्च 2026 को सदन में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए राज्य में बांग्ला अकादमी गठन की आवश्यकता पर बल दिया। इस संबंध में अब बांग्लाभाषी समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा भी सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की जा रही है। ज्ञात हो कि अविभाजित बिहार में वर्ष 1986 में “बिहार बांग्ला अकादमी” का गठन किया गया था, जो आज भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उस समय दक्षिण बिहार, जो वर्तमान में झारखंड का हिस्सा है, वहां बांग्लाभाषी आबादी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई थी। हालांकि, झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक राज्य स्तर पर बांग्ला भाषा के संरक्षण के लिए कोई ठोस संस्थागत व्यवस्था नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि झारखंड के 24 जिलों में से करीब 16 जिलों में बांग्लाभाषी आबादी का प्रभाव है, जहां बांग्ला जनसंपर्क की प्रमुख भाषा के रूप में उपयोग की जाती है। इसके बावजूद बांग्ला माध्यम के विद्यालयों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पाठ्यपुस्तकों की कमी और योग्य शिक्षकों के अभाव के कारण बांग्ला में पठन-पाठन लगभग ठप पड़ चुका है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि मातृभाषा में शिक्षा के अभाव के चलते बड़ी संख्या में छात्र, विशेषकर बांग्लाभाषी समुदाय के बच्चे, पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। इससे न केवल उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान पर भी असर पड़ रहा है। यह भी उल्लेखनीय है कि बांग्ला भाषा भारत की एक प्राचीन और समृद्ध भाषा है, जिसे भारतीय संविधान की अष्टम अनुसूची में स्थान प्राप्त है। साथ ही वर्ष 2024 में भारत सरकार द्वारा इसे ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा भी दिया गया है, जिससे इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। इन सभी तथ्यों के आलोक में बांग्लाभाषी समाज ने राज्य सरकार से अपील की है कि झारखंड के लगभग 42 प्रतिशत बांग्लाभाषी नागरिकों की भावनाओं, शैक्षिक जरूरतों और सांस्कृतिक संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राज्य में “बांग्ला अकादमी” के गठन की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। अब देखना यह है कि सरकार इस मांग पर कितनी गंभीरता से विचार करती है और आने वाले समय में क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
    Next Article गीता थिएटर जमशेदपुर का “वन डे थिएटर एंड आर्ट करियर काउंसलिंग सर्टिफिकेशन प्रोग्राम” सफलतापूर्वक संपन्न

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.