Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    सरायकेला-खरसावां जिले में कांड्रा से गम्हरिया की ओर मरीज को लेकर नेताजी सुभाष हॉस्पिटल जा रही फोर्ड इकोस्पोर्ट कार एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमोजित चटर्जी नामक व्यक्ति अपनी कार से मरीज को अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान घोड़ा बाबा मंदिर के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक हाइवा ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ ही मिनटों में सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद हाइवा चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत आदित्यपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पुलिस ने हाईवे को खाली कराने की कार्रवाई की और जाम हटाने का प्रयास किया। साथ ही, घायल मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे समय पर इलाज सुनिश्चित हो सका।
    यह घटना एक बार फिर टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को उजागर करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर ट्रैफिक सिग्नल होने के बावजूद भारी वाहन चालक नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सख्ती से ट्रैफिक नियमों का पालन कराया जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार हाइवा चालक की तलाश जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और आम लोगों दोनों के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम
    Next Article झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    Related Posts

    श्री श्री काली पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, गिटार स्वरूप में सजेगा भव्य पंडाल

    October 25, 2026

    रोटरी व प्रेस क्लब ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराई जांच

    October 25, 2026

    आदित्यपुर में 26 अक्टूबर से शुरू होगा CII झारखंड सेफ्टी टॉक 2026, औद्योगिक सुरक्षा और AI पर मंथन

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री श्री काली पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न, गिटार स्वरूप में सजेगा भव्य पंडाल

    रोटरी व प्रेस क्लब ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराई जांच

    आदित्यपुर में 26 अक्टूबर से शुरू होगा CII झारखंड सेफ्टी टॉक 2026, औद्योगिक सुरक्षा और AI पर मंथन

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    एक व्हाट्सएप चैट,स्क्रीनशॉट हत्या का आरोप और सुप्रीम कोर्ट का फैसला! -हत्या के केस में फैसले ने बढ़ा

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाई! मुंबई की कंपनी पर ₹212 करोड़ का बैंक फ्रॉड केस, डायरेक्टर्स के घरों पर छापे

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.