राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा बड़बिल(ओडिशा) बोलानी टाउनशिप स्थित डी ए भी पब्लिक स्कूल के समाजिक विज्ञान के शिक्षक रविनारायण मिश्र द्वारा लिखित प्रथम काव्य-संग्रह “समय की स्वर-लिपि ” का भव्य लोकापर्ण बीते दिनो जेनापुर, जाजपुर में सम्पन्न हुआ। ये लोकार्पण एक आयोजित कार्यक्रम के माध्यम की गई।कार्यक्रम का आयोजन माँ ब्राह्मणी देवी साहित्य संसद द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर आदरणीय अतिथि के तौर पर प्रभास आचार्य(प्रकाशक सह,संपादक सत्यावादी और समाज) ज्ञान होता (व्यंग कवि सह अनिनेता)एवं डॉ. धर्मछड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम संचालन मे माँ ब्राह्मणी देवी साहित्य संसद के संस्थापक काह्नू चरण साहू का विशेष…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले में हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाहों और भीड़ द्वारा संदिग्ध लोगों के साथ मारपीट की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नई पुलिस कप्तान ने पदभार संभालते ही सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता बैनर व पोस्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों को अफवाहों से सावधान किया जा सके और उन्हें कानून हाथ में लेने से रोका जा सके। थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां (चांडिल) : नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक, प्रशिक्षु एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और भगवान परशुराम जी के आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे भगवान विष्णु के छठे अवतार थे, जिन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष कर धर्म की स्थापना की। उनका जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के यहाँ हुआ था तथा वे बचपन…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ के अध्यक्ष उमेश चंद कुमार की मां बच्ची देवी( 70) का आज रविवार को ब्रह्मानंद अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।इधर देर संध्या नौरंग मार्केट से शमशान घाट तक शव यात्रा निकाली गई जहां भारी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी समेत स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। मुखाग्नि मृतक के छोटे पुत्र रमेश चंद कुमार ने दी। यूनियन नेता उमेश चंद कुमार के निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) के द्वारा मुसाबनी प्रखंड के राखा स्थित रोआम ग्राम मौजा में आवंटित कुल 21 उद्योगों को जमीन पर फैक्ट्री लगाने के लिए 218.62 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी 2016=2017में। कारोबारी को जियाडा के द्वारा काफी कम कीमत पर फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन दी गई थी । लेकिन 9 साल हो जाने के बावजूद भी अभी तक मात्र दो फैक्ट्री में ही उत्पादन शुरू हो पाई है जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हे एक्सल इंडिया और राहुल शर्मा के एस एस इंडस्ट्री की ईट फैक्ट्री हे वही बाकी 19…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा स्थित यूसीआईएल गेस्ट हाउस में रविवार को घाटशिला प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मो. परवेज, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, महासचिव रूपेश दुबे कोषाध्यक्ष पंकज सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूसीआईएल के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राकेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि बारक के वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सेठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों को अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया, वहीं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए पत्रकारों का भी अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत…
राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बढ़कुवर गगराई उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने वंचितों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। इस मौके पर आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा समाज के अंतिम…
झाड़ग्राम में पीएम मोदी के मंच पर झारखंड टाइगर चम्पाई सोरेन की दहाड़ – आदिवासियों पर हुए अत्याचारों का हिसाब लेगा समाज राष्ट्र संवाद संवाददाता झाड़ग्राम। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, इसी क्रम में वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “विजय संकल्प सभा” में पहुंचे। यहां पूर्व सीएम ने विजय संकल्प सभा के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच दिखी गर्मजोशी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अपने संबोधन में चम्पाई सोरेन ने प्रदेश की टीएमसी सरकार द्वारा आदिवासियों पर किए जा रहे झूठे…
राष्ट्र संवाद संवाददाता मुंबई (इंद्र यादव) ड्रग्स तस्करों के खिलाफ मुंबई कस्टम्स ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बैंकॉक से थाई एयरवेज के जरिए मुंबई पहुंचे एक यात्री को एयरपोर्ट पर भारी मात्रा में ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ के साथ दबोचा गया है। पकड़े गए नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रोफाइलिंग से खुला तस्करी का राज पकड़े गए आरोपी की पहचान बसंत सिंह (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है। शनिवार रात जब वह थाई एयरवेज की फ्लाइट से छत्रपति…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। 9वाँ भोजपुरी नाट्य महोत्सव संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से रंगश्री, दिल्ली द्वारा आयोजित, 9वां भोजपुरी नाट्य महोत्सव, 2026 के दूसरे और आखिरी दिन लगातार 3 नाटकों का मंचन किया गया जिसमें पहला नाटक श्री ब्रह्मेश्वर नाथ तिवारी कृत हास्य व्यंग्य नाटक ‘शनि के साढ़ेसाती’ का जोरदार मंचन हुआ। इस नाटक के माध्यम से अंधविश्वास पर जबरदस्त प्रहार करते हुए दिखाया गया कि कैसे धर्म, वास्तु और शुभ-अशुभ बताने की आड़ में पेशेवर तांत्रिक और वास्तु विशेषज्ञ यजमान को मूर्ख बनाकर और डराकर ठगने का काम करते हैं। दूसरी प्रस्तुति थी जमशेदपुर की ‘मंच’…
