राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा स्थित यूसीआईएल गेस्ट हाउस में रविवार को घाटशिला प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मो. परवेज, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, महासचिव रूपेश दुबे कोषाध्यक्ष पंकज सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूसीआईएल के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राकेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि बारक के वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सेठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों को अंगवस्त्र, बुके एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया, वहीं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए पत्रकारों का भी अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव रूपेश दुबे ने किया। जबकि कार्यकारी अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। अध्यक्ष मो. परवेज ने क्लब की गतिविधियों और आवश्यकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्लब पत्रकारों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है तथा इसे और मजबूत बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगामी 1 मई को एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्लब की गतिविधियों एवं आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने जादूगोड़ा यूसीएल प्रबंधन से क्लब के भवन निर्माण एवं सुविधा और सदस्यों के बीमा को लेकर भी चर्चा की है।
सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन
बैठक के पश्चात सर्वसम्मति से राजेंद्र यादव, मुरारी प्रसाद एवं भूदेव चंद्र मार्डी को उपाध्यक्ष बनाया गया।संरक्षक के रूप में धरीशचंद्र सिंह, अरुण सिंह, राजेश सिंह, राजेश चौबे, जयकिशोर, सुरेश सिंह चौहान, संजय अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, धनंजय सिंह एवं जवाहर परिडा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं सलाहकार मंडल में ईला पाल, पंकज मिश्रा, तपेश्वर शर्मा, दीपक नाग, अरुण बारिक, राजा कर्मकार, गणेश प्रसाद, अनिल अग्रवाल, अनूप साव, रंजीत राणा एवं ललन सिंह को शामिल किया गया। सहायक सचिव के रूप में राकेश सिंह और कन्हाई हेंब्रम का चयन किया गया, जबकि सह कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गणेश बारिक को सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्यों में सिद्धार्थ आनंद (घाटशिला), धीरज कुमार (मुसाबनी), सोनू गुप्ता (गालूडीह), विश्वकर्मा प्रसाद (चाकुलिया), रंजन गुप्ता (जादूगोड़ा), सनत कुमार पाणी (डुमरिया), प्रकाश मित्रा (बहरागोड़ा), नीलेश बेरा (बड़सोल), कुश महतो (गुड़ाबांदा), संतोष राव एवं महेंद्र साव (धालभूमगढ़) को शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में हर्ष राय को मनोनीत किया गया।

