Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    राहुल गांधी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल गांधी का पलटवार: जितेंद्र सिंह को बताया अप्रासंगिक

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के उस दावे को बुधवार को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष संसद में चर्चा की अपनी पहले की मांग से ‘‘पीछे हट गए।’’ गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सिंह को “अप्रासंगिक व्यक्ति” करार दिया।

    शिक्षा व्यवस्था पर हमला और छात्रों का समर्थन

    गांधी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर देश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पूरा समर्थन देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित उनकी सभी मांगें पूरी तरह जायज हैं और उन पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

    प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने का घटनाक्रम

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस के धरने के दौरान जितेंद्र सिंह ने दावा किया था कि नेता प्रतिपक्ष गांधी अपनी पहले की मांग से पीछे हट गए। इस बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, ‘‘इस चर्चा में जितेंद्र सिंह अप्रासंगिक हैं। वह एक अप्रासंगिक व्यक्ति हैं। वह जो चाहे कह सकते हैं, लेकिन इस चर्चा में उनका कोई महत्व नहीं है। मामला बिल्कुल स्पष्ट है। हमारी मांगें स्पष्ट हैं और वे छात्रों की मांगें हैं-पहली, धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा; दूसरी, छात्रों पर हमला करने वालों को सजा मिलनी चाहिए; और तीसरी, प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने कहा, “श्री जितेंद्र सिंह अपनी कल्पना में जो चाहे देख सकते हैं। उन्हें ऐसा करने की पूरी छूट है। मुझे उससे कोई मतलब नहीं है।”

    विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई

    राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब एक दिन पहले वह, प्रियंका गांधी वाद्रा और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके आवास के बाहर धरने पर बैठे थे और पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया था।

    उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हुए इस अचानक धरने से सरकार में हलचल मच गई। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को विपक्षी नेताओं को वहां से हटने के लिए मनाने भेजा गया।

    गांधी और जितेंद्र सिंह के बीच कुछ मिनट तक बातचीत हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी और दोनों वहां से चले गए।

    जितेंद्र सिंह के वहां से जाने के कुछ ही देर बाद पुलिस ने गांधी और अन्य नेताओं को बलपूर्वक हटाकर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये जाने के बाद राहुल गांधी को मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया, जहां से उन्हें कुछ घंटे बाद रिहा कर दिया गया।

    जितेंद्र सिंह के आरोप और सरकार का रुख

    प्रधानमंत्री आवास के बाहर गतिरोध के दौरान जितेंद्र सिंह ने एक कड़े बयान में आरोप लगाया था कि नेता प्रतिपक्ष गांधी अपनी पहले की मांग से ‘‘पीछे हट गए’’ है और यह उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

    मंत्री ने कहा था कि राहुल गांधी ने उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं किया और इसके बजाय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।

    उन्होंने यह भी कहा था कि ‘‘कांग्रेस ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) मुद्दे पर संसद में नियमों के तहत औपचारिक चर्चा के लिए अब तक कोई नोटिस नहीं दिया है।’’

    जितेंद्र सिंह ने कहा था, “राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का अपनी बात से पीछे हटना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है।”

    उन्होंने यह भी कहा था, “सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े आंदोलन से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है… राहुल गांधी का आचरण लोकतांत्रिक सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।”

    अधिक जानकारी के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

    छात्र आंदोलन जितेंद्र सिंह नीट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
    Next Article JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Related Posts

    यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

    September 13, 2026

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गूंज: वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली, जानें भारत की कूटनीतिक जीत

    September 12, 2026

    ब्रिक्स में भारत का बढ़ता कद, ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ ने दिया वैश्विक नेतृत्व का संदेश

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गूंज: वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली, जानें भारत की कूटनीतिक जीत

    ब्रिक्स में भारत का बढ़ता कद, ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ ने दिया वैश्विक नेतृत्व का संदेश

    पर्युषण महापर्व : आत्मशुद्धि से आत्मजागरण की ओर

    यूसीआईएल जादूगोड़ा माइंस की ठेका व्यवस्था पर सवाल, जांच की मांग

    अबुआ मित्र’ व्हाट्सऐप चैटबोट से आसान होगा जन शिकायतों का समाधान 15 सितंबर को उपायुक्त राजीव रंजन करेंगे सेवा का शुभारंभ, जारी होगा व्हाट्सऐप नंबर

    नुतन्डीह में सरकारी जमीन पर कब्जा: ग्रामीणों की बैठक आज, विक्रेताओं को धमकी और कार्रवाई की मांग

    निखार हत्याकांड: ‘वर्दी’ पर शक गहराया, कोलकाता से दो गिरफ्तार

    दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर 327 समितियों की आमसभा

    पैर में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं टूटा हौसला; जमशेदपुर की स्नेहा ने विश्व चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.