Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव: भाजपा का विरोध प्रदर्शन

    रायपुर, 22 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के नजदीक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धरने के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने की कोशिश की।

    भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी ‘अराजकता और हिंसा’ फैलाने की कोशिश कर रही है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुर के ‘टर्निंग पॉइंट’ चौराहे के पास पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधक पार करने और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ‘राजीव भवन’ की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उनपर पानी की बौछारें छोड़ी और आंसू गैस के गोले दागे।

    दूसरी ओर, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘पुलिस सुरक्षा’ में उसके कार्यकर्ताओं पर पथराव किया। विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शन से सत्तारूढ़ दल घबरा गया है।

    भाजपा नेताओं के आरोप

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूरे देश में अराजकता का माहौल बनाने की योजना बनाई थी।

    उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करके और उनके आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन करके, राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने देश का माहौल खराब करने की कोशिश की है।’’

    देव ने गांधी की मंशा पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भारत में बांग्लादेश जैसी अशांति पैदा करना चाहते हैं।

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी खुद को संविधान और संवैधानिक संस्थाओं से ऊपर मानते हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की है, लेकिन भारत इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।’’

    कांग्रेस का पलटवार

    प्रदेश कांग्रेस के संप्रेषण विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस की सुरक्षा में पार्टी मुख्यालय पर ‘सुनियोजित हमला’ किया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर भरकर पत्थर लाए थे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थर, पानी की बोतलें फेंकीं।

    शुक्ला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पार्टी कार्यालय के बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के पांच गोले दागे और पानी की बौछारें छोड़ी, जबकि भाजपा के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की।

    अधिक जानकारी के लिए BBC Hindi देखें।

    छत्तीसगढ़ विरोध प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का प्रदर्शन, CBI जांच की उठी मांग
    Next Article राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    Related Posts

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    September 12, 2026

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    September 11, 2026

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    हृदय में बस गई दतिया की वह सुबह: एक अविस्मरणीय यात्रा वृत्तांत

    पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

    भादो अमावस्या पर राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, भक्ति में डूबा गोलमुरी शिव मंदिर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.