राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा) बोलानी टाउनशिप स्थित डी ए भी पब्लिक स्कूल के समाजिक विज्ञान के शिक्षक रविनारायण मिश्र द्वारा लिखित प्रथम काव्य-संग्रह “समय की स्वर-लिपि ” का भव्य लोकापर्ण बीते दिनो जेनापुर, जाजपुर में सम्पन्न हुआ। ये लोकार्पण एक आयोजित कार्यक्रम के माध्यम की गई।कार्यक्रम का आयोजन माँ ब्राह्मणी देवी साहित्य संसद द्वारा किया गया।
इस शुभ अवसर पर आदरणीय अतिथि के तौर पर
प्रभास आचार्य(प्रकाशक सह,संपादक सत्यावादी और समाज) ज्ञान होता (व्यंग कवि सह अनिनेता)एवं डॉ. धर्मछड़ा
की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम संचालन मे माँ ब्राह्मणी देवी साहित्य संसद के संस्थापक काह्नू चरण साहू का विशेष भूमिका रही । कार्यक्रम के दौरान शिक्षक रविनारायण मिश्र को “अतिथि कवि” के रूप में सम्मानित भी किया गया। शिक्षक रविनारायण मिश्र के सम्मानित किऐ जाना विद्यालय के एक गर्व की बात है। सम्मानित शिक्षक को अभिभावकों ने बधाई दी।

