राष्ट्र संवाद संवाददाता मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत भालूबासा टोला में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। उपायुक्त ने भालूबासा समेत आसपास के कई गांवों के लोगों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस और ममता वाहन की कमी, मोबाइल नेटवर्क, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में देरी जैसी समस्याएं उठाईं। इस पर उपायुक्त ने एचसीएल के सीएसआर फंड से एम्बुलेंस उपलब्ध कराने, मोबाइल टावर के लिए स्थान चिन्हित करने और…
Author: Aman Ojha
राष्ट्र संवाद संवाददाता संवाद कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश, मध्यमवर्गीय परिवार अथवा सीमित संसाधन जीवन में सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। मजबूत इच्छाशक्ति, ईमानदारी और निरंतर मेहनत से कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने, अपनी रूची के अनुसार स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर लगातार प्रयास करने तथा आने वाली चुनौतियों को अवसर के रूप में देखने की सलाह दी। साथ ही विद्यार्थियों से परिवार, समाज एवं देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का…
अमर शहीदों के बलिदान को देश भुला नहीं सकता: डाक्टर जटाशंकर पांडे राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल प्रखंड के नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह में शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई, जिसमें शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि देश अमर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन क्रांतिकारियों ने अपने साहस और त्याग…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला जिले में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एक बड़ी और बेहद नाटकीय कार्रवाई ने पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया। एसीबी की टीम ने भू-अर्जन विभाग के लिपिक प्रीतम आचार्य को उस वक्त दबोच लिया, जब वह उपायुक्त कार्यालय के बाहर एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि एसीबी ने सुनियोजित रणनीति के तहत एक साथ दो अलग-अलग स्थानों—सरायकेला समाहरणालय और गम्हरिया प्रखंड कार्यालय—में छापेमारी की, जिससे पूरे जिले में सनसनी फैल गई। समाहरणालय परिसर से लिपिक प्रीतम आचार्य…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चाकुलिया प्रखंड के रेंगड़पाहिड़ी में मां शीतला माता पूजा बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर युवा समाजसेवी कुणाल महतो शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर मां शीतला से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूजा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा में भाग लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां शीतला की आराधना की गई और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय…
राष्ट्र संवाद संवाददाता उत्तर प्रदेश (इंद्र यादव) प्रतापगढ़/चंदौली: प्रशासन की कुर्सी पर बैठकर जनता की समस्याओं का निपटारा करने वाले दो अफसरों के बीच का विवाद अब पुलिस की फाइलों तक पहुंच गया है। चंदौली में तैनात SDM दिव्या ओझा और उनके पति SDM अनुपम मिश्रा के बीच चल रहा घरेलू विवाद अब सार्वजनिक हो चुका है। दिव्या ओझा के पिता ने अपने दामाद पर जो आरोप लगाए हैं, उन्होंने प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। गंभीर आरोप: नपुंसकता छुपाकर शादी और 20 करोड़ का दहेज दिव्या के पिता निशाकांत ओझा ने आरोप लगाया है कि अनुपम मिश्रा ‘जन्मजात…
रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 17 और 18 में शनिवार देर रात चोरी की कोशिश से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे दो की संख्या में आए चोरों ने रोड नंबर 18 स्थित एक घर में सेंधमारी का प्रयास किया। इस दौरान चोरों ने बिजली पोल से घर तक जुड़े कीमती कॉपर वायर को काटकर चोरी कर लिया। जैसे ही घरवालों को आहट मिली, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोग भी सतर्क हो गए।…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: परमाणु ऊर्जा विभाग के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तथा माइंस से सटे गांवों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से यूसिल (UCIL) की ओर से रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. कंचम आनंद राव एवं वित्त निदेशक विक्रम केसरी दास ने किक मारकर किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद जे एंड जे छोलागोडा (जादूगोड़ा) की टीम विजेता बनी, जिसे 20 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: वर्ष 22 मार्च 2000 को अपनी सेवा की शुरुआत करने वाले जिले के 40 शिक्षकों का जादूगोड़ा में भावनात्मक जमावड़ा देखने को मिला। 26 वर्षों के लंबे सफर को यादगार बनाने के लिए सभी शिक्षक एक स्थान पर एकत्रित हुए और अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने सेवाकाल के दौरान आए उतार-चढ़ाव, संघर्ष और उपलब्धियों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। वर्षों बाद साथियों से मिलकर सभी ने हर्ष और उत्साह का अनुभव किया। जादूगोड़ा के एक रिज़ॉर्ट में आयोजित इस मिलन समारोह में सभी ने अपने व्यक्तिगत जीवन के सुख-दुखों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने होटल संचालकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। जानकारी के अनुसार, होटल संचालकों को गैस सिलेंडर ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है, जिसके लिए उन्हें एक सिलेंडर पर लगभग 2000 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। इसका सीधा असर खाने-पीने की वस्तुओं के दाम पर पड़ा है। जहां पहले इडली 5 रुपये में मिलती थी, अब उसकी कीमत बढ़कर 10 रुपये हो गई है। वहीं आलू चॉप…
