राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची/बांका: बिहार के बांका जिला अंतर्गत शंकरपुर में स्थापित “माउंट लिटेरा जी स्कूल” का उद्घाटन एक गरिमामयी समारोह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने विद्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में इस नई पहल को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।
समारोह को विशेष बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी हरियाणा से पहुंचीं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
विद्यालय के संस्थापक ध्रुव सिंह ने बताया कि “माउंट लिटेरा जी स्कूल” का उद्देश्य क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। इस मौके पर शिक्षा के महत्व और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अभिभावक और गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

